फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh Violence Haryana Riots Police took four hours to reach spot Nuh Violence Story in Hindi

नूंह हिंसा के वो चार घंटे: कोई पीटा गया तो कोई लूटा, मदद मांगते रहे लोग...पर नहीं उठे फोन; बाकी रह गया ये सवाल

Wed, 02 Aug 2023 05:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 02 Aug 2023 05:22 PM IST
सार

उपद्रव के चार घंटे लोगों ने दहशत के साये में गुजारे। लाचार लोग पुलिस के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस ने आते-आते तीन से चार घंटे लगा दिए। इस दौरान उपद्रवी बेखौफ होकर एक के बाद एक वारदात को अंजाम देते रहे।

विज्ञापन
Nuh Violence Haryana Riots Police took four hours to reach spot Nuh Violence Story in Hindi
Nuh Violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को हरियाणा के नूंह में हुए उपद्रव के चार घंटे लोगों ने दहशत के साये में काटे। बेबस व लाचार लोग पुलिस-फोर्स के आने की बांट जोहते रहे, लेकिन पुलिस ने आते-आते तीन से चार घंटे लगा दिए। इस दौरान उपद्रवी बेखौफ होकर एक के बाद एक वारदात को अंजाम देते रहे। किसी को पीटा गया तो किसी को लूटा गया। जगह-जगह फूंकते हुए वाहनों के धुएं के गुबार को देखकर शहर में रह रहे लोगों ने अपने-अपने घर के खिड़की दरवाजे तक बंद कर लिए। 

विज्ञापन

 

हर किसी की जबान पर एक ही वाक्य था कि अब आएगी पुलिस। इतना ही नहीं शहर के कुछ लोग पुलिस को और प्रशासनिक अधिकारियों को फोन करने में लगे रहे, लेकिन अधिकांश फोन उठे ही नहीं। फोन से लोग एक-दूसरे को जल्द पुलिस-फोर्स आने की बात कहकर ढांढस बंधा रहे थे। तरह-तरह की अफवाह लोगों को और बैचेन कर रही थी। उपद्रवियों के सामने मुट्ठी भर पुलिस बेबस व लाचार नजर आ रही थी। उपद्रवियों ने एक इंस्पेक्टर के पेट में गोली मार दी तो कइयों को बुरी तरह से चोटिल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का सवाल था कि गुरुग्राम, पलवल से नूंह की दूरी 32 से 40 किलोमीटर है, लेकिन पुलिस को आने में चार घंटे कैसे लग गए। रेवाड़ी, फरीदाबाद की दूरी ज्यादा है तो वहां से दो घंटे लगते हैं, लेकिन चार घंटे में पुलिस पहुंची, यह सबकी समझ से बाहर है। शहर के लोगों का कहना है कि चार घंटे उनके लिए इतने भारी रहे हैं कि जिसे बयां नहीं किया जा सकता। उन्हें परिवारों की सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंता रही। इसमें कहीं न कहीं सरकार व प्रशासन की ढील रही है। जिससे लोगों में रोष है।

विज्ञापन

ऐसे नूंह में हिंसा को दी गई हवा
हरियाणा के नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल द्वारा निकाली गई ब्रजमंडल 84 कोस शोभा यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच बवाल हो गया था। जैसे ही नूंह के नल्हड़ स्थित नलहेश्वर महादेव मंदिर से यात्रा शुरू हुई, वैसे ही पथराव और नारेबाजी की गई थी। यात्रा में शामिल लोगों के साथ ही पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया गया था। इस बीच बलवाइयों ने आगजनी कर दी थी। कई वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया था। दोपहर से लेकर शाम तक चले बवाल में करीब 24 लोग घायल हुए थे। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed