फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh violence: All the accused in the FIR are said to be close to Congress MLA Maman Khan

नूंह हिंसा: नामजदों के साथ खंगाले जा रहे मामन खान के तार, एफआईआर में सभी हैं कांग्रेसी विधायक के करीबी

Tue, 19 Sep 2023 10:44 AM IST
शाहरुख खान संजय शिशौदिया, अमर उजाला, गुरुग्राम
संजय शिशौदिया, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Sep 2023 10:44 AM IST
सार

चार एफआईआर के नामजदों के साथ कांग्रेस विधायक मामन खान के तार खंगाले जा रहे हैं। एफआईआर में नामजद सभी आरोपी कांग्रेसी विधायक के करीबी बताए जाते हैं। नूंह हिंसा की चार एफआईआर में अभी तक विधायक को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Nuh violence: All the accused in the FIR are said to be close to Congress MLA Maman Khan
mla mamman khan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस के विधायक मामन खान को पुलिस अभी तक चार मामलों में गिरफ्तार कर चुकी है। इन चार मामलों में पुलिस आरोपी को कोर्ट से दो बार में चार दिनों के रिमांड पर ले चुकी है। जिन चार मामलों में विधायक को आरोपी बनाया गया है, उनमें पहले मामन खान का नाम नहीं था। 
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने इन एफआईआर में मामन खान का नाम शामिल किया है। पुलिस का कहना है कि इन एफआईआर में नामजद ज्यादातर आरोपी विधायक के ही करीबी हैं। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद ही नगीना के बड़कली चौक के पास हुई हिंसा में विधायक की संलिप्तता सामने आई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया है कि जलाभिषेक यात्रा से एक-दो दिन पहले से ही विधायक उनके संपर्क में था। हिंसा के दौरान भी मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार उनसे संपर्क में था। पुलिस इन गिरफ्तार आरोपियों और विधायक के बीच जुड़े कनेक्शन का पता लगा रही है। इसी कारण पुलिस दो बार अलग-अलग मामलों में आरोपी विधायक को रिमांड पर ले चुकी है।

विधायक के रिमांड पेपर पर भी किया था छह एफआईआर का जिक्र
एफआईआर संख्या-149 में पहली बार पुलिस ने विधायक मामन खान का नाम शामिल करते हुए उसे गिरफ्तार किया था। इसी मामले में कोर्ट से मामन खान को पूछताछ के लिए रिमांड मांगने के दौरान पुलिस ने छह और एफआईआर का जिक्र रिमांड पेपर पर किया था। 

मामन खान के वकील एवं नूंह बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान ताहिर हुसैन रूपडिया ने भी उसी दिन आशंका जताई थी कि उनके मुव्वकिल का नाम पुलिस अन्य मामलों में भी दर्ज कर सकती है। इसके अगले दिन ही 17 सितंबर को पुलिस ने मामन का नाम तीन अन्य एफआईआर में शामिल करते हुए उसे फिर से दो दिनों के रिमांड पर ले लिया था।

इन छह एफआईआर में 42 नामजद, ज्यादातर विधायक के करीबी
इन छह एफआईआर में अभी तक करीब 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए कई आरोपी इन छह एफआईआर में भी अलग-अलग आरोपी बनाए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं।

(1) लुकमान चकमआला, (2) वारिस रनियाला पटाकपुर, (3) उमर पंचगांवा, (4) साबिर उलेटा, (5) मोहम्मद रफीक वासी नूंह खेडा, (7) अरशद निवासी नगीना, (8) उमरदीन निवाली नगीना, (9) आदिल उर्फ डीएसपी नगीना, (10) हरीश उर्फ टुल्ली निवासी नगीना, (11) शकील निवासी नगीना, (12) तौफीक निवासी अकलीमपुर, (13) इरशाद निवासी पिथोरपुरी (14) आमीर निवासी मरोडा, (15) साजिद निवासी बदरपुर, (16) शाहरूख निवासी अटेरना शमसाबाद, (17) आमीन निवासी भादस, (18) साहिद निवासी पिथोरपुरी, (19) साकिर निवासी नगीना (20) जकरिया निवासी असाईसीका, (21) जावेद निवासी ढाणा, (22) हारून निवासी नगीना (23) मन्नान निवासी नगीना, (24) फज्जर नूर निवासी नगीना, (25) तालीम गांव सबलाना थाना कामा जिला भरतपुर राजस्थान, (26) अरसद गांव अटेरना शमसाबाद, (27) राशिद गांव अटेरना समसाबाद (28) दीना गांव अटेरना समसाबाद, (29) राशिद गांव अटेरना समसाबाद, (30) मुनाहिद गांव अटेरना समसाबाद, (31) मुस्तकीम उर्फ गूंगा गांव नगीना, (32) साकिर गांव अटेरना समसाबाद, (33) मोहम्मद कैफ गांव आकेडा, (34) फैजान गांव आकेडा, (35) आसिफ गांव ओथा, (36) आस मोहम्मद गांव नांगल मुबारकपुर, (37) तौफीक गांव मरोडा, (38) अकरम गांव कालाखेडा, (39) साहिल निवासी नगीना, (40) सद्दाम निवासी भादस, (41) मुकीम निवासी भादस और (42) वसीम निवासी भादस।

नूंह हिंसा में अब 60 एफआईआर, 330 लोग गिरफ्तार
नूंह हिंसा की घटना में पुलिस द्वारा अब तक कुल 60 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें 330 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा हिंसा के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक व भड़काऊ प्रचार करने वालों के खिलाफ 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 

 

इनमें भी पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी छह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ यू ट्यूब व टेलीग्राम चैनल सीमा पार यानी पाकिस्तान से भी भ्रामक व भड़काऊ प्रचार कर रहे थे। इन सभी तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed