फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh police got another video of violence along with 40 voice recordings

प्री-प्लांड थी नूंह हिंसा: एक और वीडियो वायरल, करीब 200 लोग थे निशाने पर; 40 वॉयस रिकॉर्डिंग में छिपे हैं सबूत

Wed, 09 Aug 2023 05:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 09 Aug 2023 05:55 PM IST
सार

नूंह हिंसा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, मंदिर में छिपे लोगों को मारने के लिए आरोपी भीड़ को भड़का रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहचान हो चुकी है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Nuh police got another video of violence along with 40 voice recordings
नूंह हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीती 31 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसा से जुड़ा एक ऑडियो हाल में ही खूब वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में एक शख्स समुदाय विशेष के लोगों को भड़काने की कोशिश करता हुआ सुनाई दिया है। वायरल ऑडियो में वह कह रहा है कि सिंगार मंदिर में 100-200 लोग हैं, कम से कम 10-20 को तो टपकाना चाहिए। इस ऑडियो में दो तरह की आवाजें सुनाई दे रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, नूंह पुलिस को ये ऑडियो मिल चुका है। आरोपी शख्स की भी पहचान कर ली गई है। पुलिस जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन

करीब 40 वॉयस रिकॉर्डिंग पूलिस के हाथ लगी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह ऑडियो रिकॉर्डिंग सही है या नहीं, अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता। ये ऑडियो सोशल मीडिया के जरिए मिला है। इस बारे में जब नूंह पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस ऑडियो को भी पुलिस दंगों की जांच में शामिल कर रही है। वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ऐसी करीब 40 वॉयस रिकॉर्डिंग पुलिस के हाथ लगी हैं, जिनकी हिंसा भड़काने में भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगार शिव मंदिर में ही समाप्त होनी थी यात्रा
31 जुलाई को नूंह में ब्रजमंडल यात्रा निकाली थी। ये यात्रा नूंह के नलहेश्वर मंदिर से शुरू हुई और इसे फिरोजपुर झिरका होते हुए पुन्हाना उपमंडल के सिंगार गांव के शिव मंदिर में समाप्त होना था। सिंगार गांव का शिव मंदिर नूंह से 45 किलोमीटर दूर है। 

विज्ञापन

ऑडियो के बाद मंदिर में शुरू हुई हिंसा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस ऑडियो के बाद ही सिंगार शिव मंदिर में भी हिंसा शुरू हुई और वहां पत्थर बरसाए गए। पुलिस ये भी मान रही है कि अगर अचानक हिंसा होती तो यह नूंह तक ही सीमित रहती। इस ऑडियो के बाद नूंह दंगों के पीछे प्री-प्लांड साजिश की बात से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed