फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh police conducted Operation Attack and arrested 57 accused

Gurugram News: नूंह पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण चलाकर 57 आरोपियों को दबोचा

Mon, 07 Apr 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Nuh police conducted Operation Attack and arrested 57 accused
अवैध शराब, जुआ व चोरी के मामलों में कार्रवाई के लिए बनाई गईं 42 टीमें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। ऑपरेशन आक्रमण के तहत रविवार को जिला नूंह पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के लिए अपराध जांच शाखा व थाना एवं चौकी स्तर पर कुल 42 टीमों का गठन किया गया। जिसमें 235 पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 57 आरोपियों को पकड़ा। नूंह पुलिस ने आबकारी अधिनियम में 2 मामले दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 44 बोतल देसी, 12 बोतल अंग्रेजी अवैध शराब बरामद हुई। जुआ अधिनियम के तहत एक मामला दर्जकर में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 1150 रुपये बरामद किए गए। साइबर अपराध में संलिप्त एक अपराधी को फर्जी सिम कार्ड व अन्य सामान सहित पकड़ा। विभिन्न अपराधों में संलिप्त 10 वांछित अपराधियों और इसके अतिरिक्त 9 उद्घोषित अपराधियों व 2 बेल जंपर सहित 3 अति-वांछित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। वाहन चोरी के मामले में 6 चोरी की बाइक बरामद की तथा अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मोटर वाहन अधिनियम के तहत 615 गाड़ियों के चालान कर 3 ट्रक, 9 लाइट व्हीकल सहित 5 भारी वाहनों को भी सीज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed