फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh cyber station police arrested two big cyber criminals

Gurugram News: नूंह साइबर थाना पुलिस ने दो बड़े साइबर अपराधियों को दबोचा

Thu, 31 Jul 2025 11:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 31 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Nuh cyber station police arrested two big cyber criminals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह साइबर थाना पुलिस ने दो ऐसे शातिर साइबर ठगों को दबोचा है जो प्रतिष्ठित व्यक्ति और बड़े आईपीएस अधिकारियों के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल/इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आमजन से ठगी करते थे। इन अपराधियों की पहचान साहिद (20) और मुनफेद (27) निवासी पचगांव थाना सदर तावड़ू के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों से 6 फर्जी सिम कार्ड और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों ने प्रतिष्ठित व्यक्तियों और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक मित्तल के नाम पर फर्जी इंस्टाग्राम और फेसबुक प्रोफाइल बनाकर आम लोगों से ठगी की थी।


हरिंदर कुमार उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नूंह ने बताया कि मंगलवार को अपराध की रोकथाम हेतु थाना साइबर क्राइम नूंह की एक टीम गश्त पर मौजूद थी। उसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि साहिद पुत्र जकरिया और मुनफेद पुत्र अब्बास, दोनों निवासी ग्राम पचगांव, थाना सदर तावडू, नूंह, फर्जी एक्टिवेटेड सिम और मोबाइल फोनों का उपयोग कर साइबर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नूंह-तावडू रोड पर वन विभाग हर्बल पार्क के पास छापेमारी की और दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। शाहिद से दो मोबाइल फोन व तीन फर्जी सिम तथा मुनफेद से एक मोबाइल फोन व तीन फर्जी सिम बरामद किए। इसमें फर्जी इंस्टाग्राम आईडी और ठगी के स्क्रीनशॉट मिले। शातिर साइबर ठगों ने यह फर्जी आईडी हरियाणा के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और दिल्ली वसंत कुंज के रहने वाले एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के नाम पर बना रखी थी। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार उनके खिलाफ साइबर थाना नूंह में मुकदमा दर्ज रजिस्टर किया गया। आरोपियों को बुधवार 30 जुलाई को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से जनता से पूछताछ की गई, बाद पूछताछ आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed