फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now you can apply for admission in GU till June 15

Gurugram News: जीयू मेें अब 15 जून तक कर सकते हैं दाखिला आवेदन

Sun, 31 May 2026 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Now you can apply for admission in GU till June 15
यूजी व इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन का एक और मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को गुरुग्राम विश्वविद्यालय (जीयू) ने बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूजी और इंटीग्रेटेड प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक विद्यार्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगें।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि कुलपति की स्वीकृति के बाद यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई थी लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी थे जो विभिन्न कारणों से समय पर आवेदन कर पाए थे। विद्यार्थियों की सुविधा और अधिक से अधिक युवाओं को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल करने के उद्देश्य से आवेदन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अन्य सभी नियम और दिशा निर्देश पहले की तरह ही प्रभावी रहेंगें। ऐसे में विद्यार्थियों को विश्व विद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होगा। साथ ही विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम दिनों की भीड़ और तकनीकी समस्याओंं से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed