फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now, without removing the mask, you will be fined from one thousand to 2500

अब बिना मास्क निकले तो लगेगा एक हजार से 2500 तक जुर्माना

Thu, 13 Aug 2020 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Now, without removing the mask, you will be fined from one thousand to 2500
गुरुग्राम। अब अगर आप घर से बाहर बिना मास्क लगाए निकले तो आपको निगम की टीम एक हजार रुपये से लेकर 2500 रुपये तक का जुर्माना लगा सकती है। नगर निगम की टीम शुक्रवार से इस मुहिम को शुरू करेगी। चारों जोन के लिए चार टीमों का निगम ने गठन भी कर दिया है। इससे पहले बिना मास्क के सिर्फ 500 रुपये का जुर्माना ही लगाया जा रहा था, अब नगर निगम ने इसमें बदलाव करते हुए जुर्माना राशि को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

शहर में कोरोना की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके बावजूद लोग बिना मास्क ही सार्वजनिक जगहों पर घूमते हुए मिलते हैं। इसलिए नगर निगम ने अब मास्क नहीं लगाने वाले लोगों पर लगाम कस दी है। नगर निगम ने दो दिन शहर में लोगों को मुफ्त में मास्क वितरण अभियान चलाया था। इसके बाद ही नगर निगम ने बिना मास्क वालों पर लगने वाला जुर्माना राशि को बढ़ा दिया है। नगर निगम की टीमें अब शहर के बाजारों, मॉल, सड़क और बस स्टैंड आदि जगहों पर मौजूद रहेगी। जो भी व्यक्ति बिना मास्क मिलेगा, उस पर उसी समय एक हजार रुपये से लेकर 2500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
बिना मास्क के घरों से निकल रहे लोगों पर अब जुर्माना राशि को बढ़ा दिया है। अब लोगों पर एक हजार रुपये से 2500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
-बिजेंद्र शर्मा, सफाई अधिकारी, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed