{"_id":"693abd38bbf0af6df50c614e","slug":"now-these-important-details-will-have-to-be-updated-for-transfer-drive-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-74247-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रांसफर ड्राइव के लिए अब इन जरूरी जानकारियों को करना होगा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रांसफर ड्राइव के लिए अब इन जरूरी जानकारियों को करना होगा अपडेट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिक्षा विभाग ने आगामी ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव 2025-26 की तैयारी को लेकर सभी शिक्षकों को एमआईएस पोर्टल पर डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से संशोधित ट्रांसफर पालिसी के अनुरूप एमआईएस में कई माड्यूल जोड़े गए हैं, जिन्हें समय पर अपडेट करना अनिवार्य है।
इन नए मॉड्यूल में स्पाउस डिटेल, कपल केस कॉन्सेंट, हेल्थ माड्यूल, लीव रिकॉर्डस जैसी जानकारी शामिल है। इन सभी जानकारी को भरना जरूरी है। विभाग ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी शिक्षकों की प्रोफाइल सही तरह से जांचकर अपडेट करें।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि डेटा अपडेट न करने पर कर्मचारियों को मेरिट प्वाइंट्स का लाभ नहीं मिल पाएगा और भविष्य में दावे तथा आपत्तियों जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द एमआईएस पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल जानकारी अपडेट कर आगामी ट्रांसफर ड्राइव में होने वाली किसी भी परेशानी से बचें।