फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now there will be no water logging in Narsinghpur, new drain will be built

नरसिंहपुर में अब नहीं होगा जलभराव, बनेगी नई ड्रेन

Thu, 15 Jul 2021 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no water logging in Narsinghpur, new drain will be built
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे के किनारे स्थित नरसिंहपुर क्षेत्र में अब जलभराव नहीं होगा। इसके लिए एनएचएआई व जीएमडीए ने मिलकर नई ड्रेन डालने का काम करेंगे। नई ड्रेन बन रहे क्लोवर लीफ फ्लाईओवर से होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे की मुख्य ड्रेन में जाकर कनेक्ट हो जाएगी। इसके बनने से नरसिंहपुर से गुजर रही हाईवे की पुरानी ड्रेन पर पानी का लोड कम होगा और वह ओवरफ्लो नहीं होगी।
विज्ञापन

मानसून में बादशाहपुर ड्रेन में अरावली क्षेत्र और नए गुरुग्राम के इलाकों का पानी काफी तेजी से आता है। पानी का दबाव ज्यादा होने के कारण हाईवे की ड्रेन ओवरफ्लो हो जाती है और नरसिंहपुर, बहरामपुर सहित निचले इलाकों में जलभराव हो जाता है। नरसिंहपुर में हाईवे की सर्विस लेन डूबने से कंपनियों के परिसर में भी बारिश का पानी घुसने के कारण परेशानी होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए नई ड्रेन बनाने के लिए गुरुग्राम मेट्रोपालिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) और एनएचएआई मिलकर काम करेंगे। वाटिका चौक से एसपीआर के साथ दिल्ली-जयपुर हाईवे तक ड्रेन का निर्माण जीएमडीए द्वारा किया जाएगा। इसके लिए जीएमडीए 102 करोड़ रुपये खर्च करेगी। वहीं हाईवे पर बनने वाले क्लोवर लीफ फ्लाईओवर से द्वारका एक्सप्रेस के साथ-साथ ड्रेन का निर्माण एनएचएआइ द्वारा 93 करोड़ रुपये से किया जाएगा।
विज्ञापन

नई ड्रेन के बनने से जलभराव की समस्या पर पूरी तरह से काबू होगा। अरावली की तरफ से बारिश में तेजी से इस ओर पानी आता था। नई ड्रेन से यह पानी द्वारका एक्सप्रेसवे की मुख्य व बड़ी ड्रेन में जाकर आसानी से मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, मुख्य अभियंता जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed