{"_id":"61604cca8ebc3e62a314f502","slug":"now-the-wheel-of-development-will-run-at-a-fast-pace-in-the-city-gurgaon-news-noi609300351","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अब तेज गति से दौड़ेगा विकास का पहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अब तेज गति से दौड़ेगा विकास का पहिया
विज्ञापन
वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक की अघ्यक्षता करती मेयर मधु आजाद।
- फोटो : Gurgaon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। मेयर मधु आजाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें शहर के विकास से जुड़े करोड़ों रुपये के कार्यों के प्रस्ताव व टेंडर आवंटन को मंजूरी दी गई। इनमें 15 विकास कार्यों के प्रस्ताव को प्रशासकीय स्वीकृति तथा 13 टेंडर आवंटन संबंधी कार्यों को मंजूरी दी गई।
बैठक में जिन 15 विकास कार्यों के प्रस्तावों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई, उनमें सेक्टर-9 में विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 2.49 करोड़ रुपये, बंधवाड़ी गांव से बंधवाड़ी ढांणी तक राजस्व रास्ते के निर्माण के लिए 1.90 करोड़, इनॉक्स मॉल से प्रकाशपुरी चौक तक रेलवे रोड व रेनवाटर ड्रेनेज के लिए 1.37 करोड़, सेक्टर-9ए में सड़क निर्माण के लिए एक करोड़, सेक्टर-9 में गौरीशंकर मंदिर से वाटर वर्क्स तक सड़क निर्माण के लिए 2.16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
नागरिक सुविधा केंद्र पर खर्च होंगे 1.30 करोड़
इसके अलावा विभिन्न वार्डों में पोर्टाकेबिन नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित करने के लिए 1.30 करोड़, सेक्टर-4 में पावर हाउस रोड, राजकीय स्कूल रोड व सीसीए स्कूल रोड के निर्माण के लिए 2.34 करोड़, सेक्टर-4 में विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 2.26 करोड़ खर्च किए जाएंगे। सेक्टर-45 में 21 पार्कों के चारों तरफ इंटरलॉकिंग टाइल कार्य के लिए 1.28 करोड़, निहाल कॉलोनी में विभिन्न गलियों के निर्माण के लिए 1.29 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन
सेक्टर-4 में बनेगा नाला
पालम विहार ब्लॉक-आई में रेलवे ट्रैक के साथ ग्रीन बेल्ट के रेनोवेशन के लिए 1.14 करोड़, सेक्टर-43 के पार्कों में शेष बचे कार्य, ओपन जिम, कैनोपी व झूले के लिए 1.30 करोड़, सेक्टर-4 में स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज के लिए 1.85 करोड़, द्वारका एक्सप्रेस-वे से पटौदी रोड ओबीसी बैंक हरसरू तक सड़क निर्माण के लिए 1.45 करोड़ तथा सेक्टर-9 में 18 मीटर सड़कों के निर्माण के लिए 1.46 करोड़ स्वीकृत किए गए।
इन कार्यों के लिए हुआ टेंडर अलॉटमेंट
बैठक में जिन 13 विकास कार्यों के टेंडर अलॉटमेंट को स्वीकृति दी गई, उसमें सेक्टर-23ए एंट्री गेट-2 से जन्मदिवस पार्क तक सड़क निर्माण, गांव कार्टरपुरी में राजस्व रास्ते का निर्माण, सेक्टर-10ए की अंदरूनी सड़कों के साथ स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज का निर्माण, वार्ड-16 के सभी पार्कों व सेंट्रल वर्ज के रेनोवेशन व सौंदर्यीकरण, सेक्टर-55 स्मृति वाटिका के सौंदर्यीकरण व पुनर्निनिर्माण, गांव फाजिलपुर झाड़सा स्कूल में 12 कमरों, टॉयलेट व कॉरीडोर के निर्माण समेत अन्य कार्य शामिल हैं।