फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now students will be technically empowered

Gurugram News: अब छात्र होंगे तकनीकी रूप से सशक्त

Mon, 15 Sep 2025 05:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
Now students will be technically empowered
स्टेम लैब के जरिये सीखेंगे आधुनिक शिक्षा का नया पाठ, भविष्य की चुनौतियों का कर पाएंगे सामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्टेम लैब (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स) स्थापित की जा रही हैं, जहां बच्चों को रोबोटिक्स, थ्रीडी प्रिंटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कोडिंग की शिक्षा दी जाएगी। पहले चरण में जिले के कुछ चुनिंदा स्कूलों को इस परियोजना में शामिल किया गया है। यहां 20-20 छात्रों के समूह बनाकर उन्हें नई तकनीक से जोड़ा जा रहा है। शिक्षकों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ताकि वे बच्चों को सरल और रोचक तरीके से पढ़ा सकें।


इस योजना से गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों के बच्चों को न केवल पढ़ाई में नया अनुभव मिलेगा बल्कि वे भविष्य में स्टार्टअप, इनोवेशन और तकनीकी विकास के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना पाएंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक शिक्षा के अवसर मिलेंगे। इन स्टेम लैब्स की मदद से जिले के बच्चे अब केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि तकनीकी दुनिया की नई खोजों और भविष्य की चुनौतियों के लिए भी पूरी तरह तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed