फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now street vendors will not be put on the road, 148 vending zones have been fixed

अब सड़क पर नहीं लगेंगी रेहड़ियां, 148 वेंडिंग जोन निर्धारित

Thu, 18 Aug 2022 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Now street vendors will not be put on the road, 148 vending zones have been fixed
गुरुग्राम। निगम क्षेत्र में अब सड़क पर रेहड़ियां नहीं लगेंगी। निगम प्रशासन ने रेहड़ी बाजार के लिए 148 वेंडिंग जोन निर्धारित कर दिए हैं जबकि 170 वेंडिंग जोन पर अंतिम मोहर लगनी अभी बाकी है। अब सड़कों पर लगने वाली रेहड़ियों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से 2016 में स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने की योजना तैयार की गई थी। इसके तहत सेक्टरों से लेकर दूसरी मार्केट में एक तय स्थान पर ही रेहड़ी बाजार लगाने की अनुमति दी गई थी। कुछ स्थानों पर मनमानी के चलते यह योजना कारगर साबित नहीं हो पाई। जिन एजेंसियों को रेहड़ियां लगवाने के लिए अनुबंधित किया गया था, उन्होंने मनमानी करते हुए कई सेक्टरों की मार्केट में तय संख्या से अधिक रेहड़ियां लगवा दीं। इसमें बड़ा घोटाला भी सामने आया था। कुछ दिनों पहले ही निगम प्रशासन ने शिकायतों और लोगों की परेशानी को देखते हुए वेंडिंग जोन खाली करवाए थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जिन एजेंसियों को निगम ने जिम्मेदारी सौंपी थी, उन्होंने इसमें खेल कर दिया। एजेंसियों ने निगम की फीस जमा नहीं की जिससे निगम को करीब साढ़े सात करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। इसके लिए निगम ने मामला भी दर्ज कराया था। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि 148 वेंडिंग जोन को मंजूरी मिल गई है। अब इन नए वेंडिंग जोन में ही रेहड़ी बाजार लगाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed