फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now road safety course will be taught in D.Ed.

अब डीएड में पढ़ाया जाएगा सड़क सुरक्षा पाठ्यक्रम

Wed, 03 Feb 2021 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Now road safety course will be taught in D.Ed.
गुरुग्राम। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए भावी शिक्षकों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा, जिससे ये शिक्षक बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने का ज्ञान देंगे। प्राथमिक कक्षाओं से ही विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए डीएड के पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा को शामिल किया जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण (एसीसीईआरटी) द्वारा डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के लिए पाठ्यक्रम तैयार कर लिया गया है। तैयार पाठ्यक्रम को हरियाणा मौलिक शिक्षा निदेशालय के महानिदेशक के पास भेजा गया है। आगामी सत्र से इस पाठ्यक्रम को पढ़ाए जाने की संभावना है। इस पाठ्यक्रम की तैयारी के लिए ट्रैफिक पुलिस विभाग की भी मदद ली गई है।
विज्ञापन

एससीईआरटी के उपनिदेशक सुनील बजाज ने बताया कि डीएड में सड़क सुरक्षा पाठ्यक्रम की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि प्राइमरी की कक्षाओं में पहले से ही सड़क सुरक्षा पाठ्यक्रम को शामिल किया जा चुका है। अब डीएड के पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जा रहा है। पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए एससीईआरटी द्वारा टीम का गठन किया गया था, जिसमें वरिष्ठ विषय विशेषज्ञ व डाइट के सदस्यों ने कार्य किया। कमेटी द्वारा इस पाठ्यक्रम का रिव्यू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम वर्ष में शामिल किए यातायात नियम
डीएड के प्रथम वर्ष में सड़क सुरक्षा पेपर नंबर 151 के तौर पर शामिल होगा। पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा की आधारभूत जानकारियों को शामिल किया गया है। इसमें यातायात नियम, जेब्रा लाइन, हेलमेट की आवश्यकता, सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में बताया जाएगा।
द्वितीय वर्ष में शामिल हुई है लाइसेंस की प्रक्रिया
रिव्यू टीम के सदस्यों ने बताया कि द्वितीय वर्ष में सड़क सुरक्षा 251 पेपर नंबर के तौर पर शामिल होगा। इस पाठ्यक्रम में लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया व नियम, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दो पहिया व चारपहिया वाहन चलाने के लिए जरूरी दस्तावेज की जानकारी को शामिल किया गया है।

डीएड में सड़क सुरक्षा का पाठ्यक्रम शामिल किया जाना है। एससीईआरटी की टीम द्वारा पाठ्यक्रम बनाया गया है। पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा के शामिल होने पर बच्चों को गहनता के साथ सड़क सुरक्षा के नियमों को प्रति जागरूक किया जा सकेगा।
- ऋषि गोयल, निदेशक, एससीईआरटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed