Hindi News
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Now Ramlila of Ayodhya will be staged in the community center of Jharsa, instructions issued by the government regarding increased pollution
{"_id":"61965137bbc403580e1df4b4","slug":"now-ramlila-of-ayodhya-will-be-staged-in-the-community-center-of-jharsa-instructions-issued-by-the-government-regarding-increased-pollution-gurgaon-news-noi6164616131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब झाड़सा के सामुदायिक केंद्र में होगा अयोध्या की रामलीला का मंचन, बढ़े प्रदूषण को लेकर सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब झाड़सा के सामुदायिक केंद्र में होगा अयोध्या की रामलीला का मंचन, बढ़े प्रदूषण को लेकर सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देश
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
मंचन स्थान बदलने की जानकारी देते अयोध्या की रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं कलाकार।
- फोटो : Gurgaon
Link Copied
गुरुग्राम। प्रदूषण स्तर बढ़ने के कारण जिला प्रशासन द्वारा कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। ऐसे में अयोध्या की रामलीला के मंचन का सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों पर स्थान बदला गया है। सेक्टर-46 स्थित एचएसवी ग्लोबल स्कूल में होने वाली यह रामलीला 21 नवंबर को झाड़सा के सामुदायिक केंद्र में होगी। बृहस्पतिवार को अयोध्या की रामलीला के अहम किरदारों और रामलीला के अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने बताया कि अयोध्या के बाद अब यह रामलीला गुरुग्राम में होने जा रही है। प्रदूषण के चलते सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश मिला है, जिसके कारण रामलीला की जगह बदली गई है। झाड़सा के सामुदायिक केंद्र में यह रामलीला 21 नवंबर को दोपहर बाद 3 बजे से सायं 6 बजे तक होगी। रामलीला में राम की भूमिका निभा रहे कलाकार राहुल बुच्चर ने कहा कि रामलीला के माध्यम से हम एक संस्कृति को दिखा रहे हैं और आज की पीढ़ी को जागरूक कर रहे हैं। सीता की भूमिका निभाने वाली अदाकारा रिया कोहली ने कहा कि यह एक बेहतरीन रोल है। मर्यादाओं से भरा सीता जी का जीवन है। वहीं, कैकेयी के किरदार में ज्योति सिंघल और शबरी के किरदार में दीपक राजौरा मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।