{"_id":"68c46e94ba6b819b460b25a7","slug":"now-doctors-are-just-a-click-away-get-free-consultation-from-e-sanjeevani-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-67072-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अब डॉक्टर सिर्फ एक क्लिक दूर, ई-संजीवनी से लें मुफ्त परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अब डॉक्टर सिर्फ एक क्लिक दूर, ई-संजीवनी से लें मुफ्त परामर्श
विज्ञापन
नजदीकी सीएचसी और पीएचसी के डाॅक्टरों के अलावा विशेषज्ञों से करें बातचीत
सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। जिले के लोगों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। अब ऑनलाइन ई-संजीवनी डिजिटल प्लेटफॉर्म से मरीज घर बैठे या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर से ऑनलाइन सलाह ले सकते हैं। ई-ओपीडी और डॉक्टर-टू-डॉक्टर कंसल्टेंसी के दो तरीके हैं। इसके लिए मरीजों को ई-संजीवनी एप मोबाइल पर इंस्टॉल करना होगा। यह सुविधा निशुल्क और टेली-मेडिसिन के माध्यम से इलाज को आसान बनाती है, जिससे समय और पैसा दोनों की बचत होती है।
ई-संजीवनी के जरिये पीएचसी या सीएचसी पर विशेषज्ञों से बातचीत की जा सकती है। दूर-दूराज के इलाकों में रह रहे मरीजों का अस्पताल जाने में समय बच सकता है। खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंचाने की कोशिश की जा रही है जिससे मरीज को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधाओं मिल सके।
इंस्टाॅल करें एप
इसके लिए ई-संजीवनी एप को अपने मोबाइल पर इंस्टाल करना होगा। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। एप में तीन ऑप्शन दिखते हैं। पहला मरीज का रजिस्ट्रेशन व टोकन दूसरा मरीज का लॉगइन और तीसरा प्रिस्क्रप्शिन। इस तरह आप डॉक्टर से जुड़कऱ टेली परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन
24 घंटे उपलब्ध है सेवा
ओपीडी के माध्यम से मरीज घर बैठे ही मोबाइल एप के माध्यम से संबंधित चिकित्सक से अपने रोग से संबंधित परामर्श ले सकता है। डीसी ने बताया कि ई संजीवनी ओपीडी निर्धारित शेड्यूल अनुसार 24 घंटे लोगों के लिए उपलब्ध है। ई-संजीवनी की ओपीडी के माध्यम से अपना उपचार करा सकते हैं। यह ई संजीवनी ओपीडी भारत सरकार का प्रमुख टेली मेडिसिन प्लेटफार्म है जिसे भारत सरकार की ओर से विकसित किया गया है। यह प्लेटफॉर्म किसी भी मरीज को मुफ्त परामर्श प्रदान करता है।
मरीज के लिए घर बैठे डॉक्टर से जांच की सुविधा बढ़ाई जा रही है। इसी के तहत ई-संजीवनी की मदद से इलाज कराया जा सकता है। इससे मरीज को दूर कहीं जाने की जरूरत नहीं है। पीएचसी या फिर सीएचसी पर ऑनलाइन विशेषज्ञों से ऑनलाइन जोड़कर परामर्श लिया जा सकता है।
- डाॅ अलका सिंह, सीएमओ, गुरुग्राम