फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now 23 candidates in election riot, three withdrew nomination

Gurugram News: चुनावी दंगल में अब 23 उम्मीदवार, तीन ने वापस लिया नामांकन

Fri, 10 May 2024 03:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Now 23 candidates in election riot, three withdrew nomination
रिटर्निंग अधिकारी ने आवंटित किए चुनाव चिन्ह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से नाम वापसी के अंतिम दिन तीन प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। अब कुल 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। रिटर्निंग अधिकारी निशांत कुमार यादव ने बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय स्थित डीसी कोर्ट में उपस्थित सभी प्रत्याशियों और उनके इलेक्शन एजेंटों को दोपहर तीन बजे के उपरांत चुनाव चिन्हों का भी आवंटन किया। चुनाव मैदान में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के पांच प्रत्याशियों की संख्याा 5 है । इसके अलावा 9 रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के उम्मीदवार और 8 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
रिटर्निंग अधिकारी निशांत कुमार यादव ने प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह की जानकारी देते हुए बताया कि मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के पंजीकरण के तहत भारतीय जनता पार्टी के राव इंद्रजीत सिंह को कमल का फूल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी राज बब्बर को हाथ का निशान, जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी राहुल यादव को चाबी, बहुजन समाज पार्टी से विजय कुमार को हाथी, इंडियन नेशनल लोकदल से सोहराब खान को चश्मा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से अनवर को ऑटो रिक्शा, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से आकाश व्यास को बांसुरी, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से ईश्वर सिंह को फलों की टोकरी, स्वयं शासन पार्टी से प्रत्याशी धर्मेंद्र ठाकरान को ग्लास, भारतीय जवान किसान पार्टी के प्रत्याशी लालचंद यादव को डायमंड, राइट टू रिकॉल से वंदना गुलिया को प्रेशर कूकर, जन सेवक क्रांति पार्टी से विजय कुमार को गैस सिलिंडर, एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी के प्रत्याशी श्रवण कुमार को बैटरी टोर्च, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी से संपूर्ण आनंद को कोकोनट फार्म चुनाव चिन्ह अलॉट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशियों को ये मिले चुनाव चिन्ह
निर्दलीय उम्मीदवारों में अक्षत गैत को शिप, अजय कुमार को चक्की, अशोक जांगड़ा को सिलाई मशीन, आजाद सिंह को ब्रश, कुशेवर भगत को सितार, फौजी जय कवर त्यागी (दीक्षित) को चेस बोर्ड, विष्णु को क्रेन, समय सिंह को चारपाई, सिंह राम को सेब का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
----
इन्होंने वापस लिया नाम
नामांकन वापस लेने वाले उम्मीदवारों में बलवान सिंह, राहुल ठाकरान व सोनी हेमलता का नाम शामिल है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव लड़ रहे सभी 23 उम्मीदवारों के नाम बैलेट पेपर व ईवीएम में हिंदी वर्णमाला के क्रमनुसार सूचीबद्ध किए जाएंगे। इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।

----

बॉक्स:
इलेक्शन ऑबजर्वर की सभी 23 प्रत्याशियों के साथ बैठक आज
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम संसदीय सीट की जनरल ऑब्जर्वर डॉ. दिलराज कौर, पुलिस ऑब्जर्वर शंकर चौधरी, व्यय ऑब्जर्वर दुर्गादत्त व सौरभ कुमार शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी 23 प्रत्याशियों व उनके एजेंट के साथ बैठक करेंगे। इसमें आदर्श चुनाव आचार सहिंता, चुनावी खर्च के लेजर तैयार करने, पोलिंग व काउंटिंग एजेंट के विषय में चर्चा कर उन्हें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों की जानकारी भी देंगे। जिला प्रशासन द्वारा चुनावों को लेकर क्या तैयारियां की गई है इसकी भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed