{"_id":"648600d79691fae4b70da346","slug":"now-136-clip-stolen-from-railway-line-in-sohna-area-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-616673-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अब सोहना क्षेत्र में रेलवे लाइन से 136 क्लिप चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अब सोहना क्षेत्र में रेलवे लाइन से 136 क्लिप चोरी
विज्ञापन
पुलिस ने कबाड़ियों के ठिकानों पर मारा छापा, लाइन पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन से उपकरण चोरी होने का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। पहले नूंह जिले की सीमा में लाइन से उपकरण चोरी होने की वारदातें सामने आईं तो अब सोहना और पृथला क्षेत्र में इसी लाइन से लगभग 136 उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। रेलवे अधिकारियों ने सोहना सदर पुलिस को इस संबंध में शिकायत दे दी है। पुलिस ने भी रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर लाइन का निरीक्षण करने के साथ-साथ संदिग्ध कबाड़ियों के ठिकाने पर भी छापा मारा है। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से चिंतित रेलवे विभाग ने इस क्षेत्र में लाइन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद भी शुरू कर दी है।
अधिकारी मिहिर झा ने बताया कि पहले नूंह मेवात क्षेत्र में लाइन से उपकरण चोरी होने की वारदात सामने आई थी, लेकिन अब बदमाशों ने इसका दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। ताजा मामले में सोहना क्षेत्र में लाइन से 124 इआरसी और 12 फिश प्लेट चोरी हुए हैं। पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम पहले मौके पर निरीक्षण करने पहुंची। इसके बाद सांचोली में चार कबाड़ियों के ठिकाने पर भी छापा मारा। इस दौरान रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे। पूरी आशंका है कि नशेड़ी बदमाशों द्वारा चोरी की यह वारदातें की जा रही हैं, जो उपकरणों को कबाड़ियों को बेच रहे हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन के अधिकारी आलोक कुमार का कहना है कि नूंह के तावडू और रोजका मेव थाना सीमा में लाइन पर बढ़ रही चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।
फोटो:-वारदात के बाद रेल लाइन और एक कबाड़ी के ठिकाने पर पहुंची पुलिस।