{"_id":"6af5a4cc676193889d0a2684","slug":"notices-issued-to-property-owners-for-operating-illegal-pgs-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107099-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध रूप से पीजी संचालित करने पर जमीन मालिकों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध रूप से पीजी संचालित करने पर जमीन मालिकों को नोटिस जारी
विज्ञापन
डीटीपी इन्फोर्समेंट ने नोटिस भेजकर सात दिन में पक्ष रखने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर क्षेत्र में अनाधिकृत काॅलोनियों में बिना अनुमति पीजी चलाने पर नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग ने नोटिस जारी करके मालिकों को सात दिनों में अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। इन भवनों का निर्माण नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग की अनुमति के बिना किया गया था। विभाग की ओर से हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास एवं विनियमन अधिनियम, 1975 की धारा 10(2) के तहत जमीन मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने मानेसर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पीजी और गेस्ट हाउस पर दबिश दी थी। जांच के दौरान कई स्थानों पर अनियमितताएं पाए जाने पर डीटीपी प्लानिंग विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने की सिफारिश की थी।
-- --
वर्जन
जमीन मालिकों को सात दिन में नगर एवं ग्राम योजनाकार इन्फोर्समेंट कार्यालय में अपना पक्ष रखने को कहा गया है। मालिकों को साइट प्लान, रजिस्ट्री, जमाबंदी की नकल, खसरा गिरदावरी व काॅलोनी या निर्माण से संबंधित किसी भी लाइसेंस अथवा अनुमति के प्रमाणित दस्तावेज साथ लाने होंगे। - अमित मधोलिया, डीटीपीई, नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग, गुरुग्राम