फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Notice for doing commercial activity in residential area

Gurugram News: आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधि करने पर 200 को नोटिस

Wed, 16 Aug 2023 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Notice for doing commercial activity in residential area
आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधि करने पर 200 को नोटिस
विज्ञापन

जवाब देने के लिए दिया गया 15 दिन का समय, इसके बाद होगी सीलिंग की कार्रवाई


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवर्तन ने शहर में आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधि चलाने पर 200 भवन मालिकों को नोटिस जारी किया है। इसमें 15 दिन में जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। कुछ भवन मालिकों ने व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति तो ले रखी है, लेकिन जो गतिविधि वह कर रहे हैं वह मान्य गतिविधियों में शामिल नहीं है।
डीटीपी प्रवर्तन विभाग ने पिछले दिनों डीएलएफ, सुशांत लोक आदि अन्य इलाकों में चल रहीं व्यावसायिक गतिविधियों का चिह्नांकन करने के लिए सर्वे का काम शुरू किया था। इन गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोग लगातार मुख्यमंत्री विंडो पर शिकायत कर रहे थे। इस संबंध में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के महानिदेशक टीएल सत्यप्रकाश ने भी सख्त आदेश जारी किए हैं। डीटीपी ने लोगों से अपील की है कि नोटिस मिलने के बाद अपनी गतिविधियों को बंद कर लें। ऐसा नहीं करने पर अभियान के दौरान कोई सुनवाई नहीं की जाएगी। इन गतिविधियों से रिहायशी काॅलोनियों में बुनियादी सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

विभाग द्वारा नियमों के तहत नोन न्यूसेंस गतिविधियों को संचालित करने के लिए रिहायशी मकान के ग्राउंड फ्लोर के कुल कवरेज एरिया के 25 प्रतिशत एरिया तक की स्वीकृति ली जा सकती है। इसके लिए विभाग करीब 60 हजार रुपये वसूलता है और पांच साल के लिए परमिशन जारी करता है। इन गतिविधियों में प्राॅपर्टी डीलर, वकील, सीए, डाॅक्टर क्लीनिक, कांट्रेक्टर कंसल्टेशन इत्यादि गतिविधियां शामिल हैं। सर्वे के दौरान पाया गया कि कुछ मकान मालिकों ने शोरूम, जिम, बुटीक और हेयर सैलून आदि बना रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed