फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Not a single student passed in half a dozen schools of Haryana Nuh district

Haryana Board: इस जिले के आधा दर्जन स्कूल का एक भी छात्र नहीं हुआ पास, सरकारी से अधिक प्राइवेट का रिजल्ट खराब

Sat, 17 May 2025 09:49 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह Published by: विकास कुमार Updated Sat, 17 May 2025 09:49 PM IST
सार

विभाग के अधिकारियों के माने तो जिले में फिर भी सरकारी स्कूलों की स्थिति निजी से बेहतर रही है। सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम ठीक रहा है।

विज्ञापन
Not a single student passed in half a dozen schools of Haryana Nuh district
नूंह जिले के छह स्कूलों के सभी बच्चे फेल - फोटो : freepik

विस्तार

हरियाणा के नूंह जिले के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था की ही पोल नहीं खोली बल्कि प्राइवेट स्कूलों को भी हिला दिया है। हालत ये बने कि जिले के करीब आधा दर्जन स्कूल ऐसे सामने आए हैं, जिनका परीक्षा परिणाम शून्य रहा है। इसमें प्राइवेट व सरकारी दोनों ही स्कूल शामिल हैं।

विज्ञापन

इस कारण हुआ शिक्षा का बंटाधार
जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों का हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड  में पास 33 प्रतिशत रहा, वहीं सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 67 रहा है। अभिभावकों का कहना है कि जिले में शिक्षकों के आधे से ज्यादा पद रिक्त हैं। जिस कारण स्कूलों में ठीक ढंग से पढ़ाई नहीं हो पाई। इसी कारण शिक्षा को बंटाधार हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में सबसे पीछे रहा नूंह
इस बार नूंह में 12वीं की परीक्षा में प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के 7,588 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें 3,472 परीक्षार्थी उर्तीण हुए। 1,758 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई थी। जबकि 2,358 परीक्षार्थी फेल हुए थे। जिले का परीक्षा परिणाम 45.79 प्रतिशत ही था। जो प्रदेश में सबसे कम था। नूंह जिला प्रदेश में 22 वें स्थान पर था। जिले में कई स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहद ही खराब रहा। तीन सरकारी स्कूल तो ऐसे थे, जिनमें एक भी परीक्षार्थी पास नहीं हुए। 

विज्ञापन

सरकारी ही नहीं प्राइवेट स्कूल का हाल भी रहा बदतर
जानकारी के अनुसार ओथा गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आठ छात्रा व पांच छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से सभी परीक्षार्थी फेल हो गए। इस तरह मूलधान के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक छात्रा थी, वह भी पास नहीं हो पाई। जिले के जाडोली स्कूल में चार छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिनमें चारों छात्राएं असफल रहीं। सरकारी स्कूल ही नहीं जिले के प्राइवेट स्कूलों की हालत भी बदतर रही है। फिरोजपुर झिरका के सरस्वती विद्यामंदिर, अंसार पब्लिक स्कूल साकरस, एपीएस पब्लिक स्कूल सिंगलहेडी स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शून्य रहा है। 

निजी से बेहतर रही सरकारी स्कूलों की स्थिति
विभाग के अधिकारियों के माने तो जिले में फिर भी सरकारी स्कूलों की स्थिति निजी से बेहतर रही है। सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम ठीक रहा है। खैर जो भी हो इस बार परीक्षा परिणाम में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह का कहना है की परीक्षा परिणाम बहुत काम आया है। लेकिन हमारी कोशिश होगी इससे सबक लेकर आगे से बेहतर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed