{"_id":"6933ed8f223124084f0f0d10","slug":"noida-police-arrested-four-accused-of-stealing-tire-rims-of-vehicles-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रात में औजारों की मदद से उड़ा ले जाते थे गाड़ियों के टायर और रिम, बचपन के चार दोस्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रात में औजारों की मदद से उड़ा ले जाते थे गाड़ियों के टायर और रिम, बचपन के चार दोस्त गिरफ्तार
Sat, 06 Dec 2025 02:17 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: राहुल तिवारी
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:17 PM IST
सार
गुरुग्राम में तीन महीने से सक्रिय टायर चोरी गैंग का पर्दाफाश हुआ। फ्रॉन्क्स गाड़ी से रात में वारदात करने वाले चार छात्र गिरफ्तार हुए। पार्टी और क्लब के शौक पूरे करने के लिए टायर चोरी करने की बात सामने आई।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टरों और होटलों के बाहर खड़ी गाड़ियों के टायर चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। गुरुग्राम में यह गैंग पिछले तीन महीने से सक्रिय थी, जो रात में नीले रंग की फ्रॉन्क्स गाड़ी में आते थे और सेक्टरों में खड़ी गाड़ियों के पास अपनी गाड़ी लगाकर साथ लाए जैक और औजारों की मदद से गाड़ियों के टायर रिम चुरा लेते थे। जिसके बाद गाड़ी को ईंटों पर खड़ी कर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
गैंग के चारों आरोपी की पहचान ऋषिकेश निवासी गांव झाड़सा जिला गुरुग्राम, अर्जुन निवासी सिवाना जिला झज्जर, पीयूष राणा निवासी जोधपुर नजदीक पंचवटी पलवल और तुषार कुमार निवासी राजवाड़ा थाना धरारा जिला मुंगेर बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार चोर बचपन के दोस्त हैं और अतुल मेमोरियल स्कूल में साथ पढ़ते थे। चारों आरोपियों को पार्टी करने और क्लब जाने का शौक है। आरोपियों ने बताया कि वे रात में गुरुग्राम के सेक्टर 29 में क्लबों में घूमते और पार्टियां करते थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से घर से जेब खर्च न मिलने के कारण उन्होंने अपने शौक पूरे करने के लिए रात में सेक्टरों में घर और होटलों के बाहर खड़ी गाड़ियों के टायर चोरी करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
चोरी करने वाले आरोपी अलग-अलग कॉलेज के छात्र हैं। अर्जुन, जिसकी फ्रॉन्क्स गाड़ी है, बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी का छात्र है और BA LLB की पढ़ाई कर रहा है। ऋषिकेश CA का कोर्स कर रहा है। पीयूष गुरुग्राम यूनिवर्सिटी से B.Com और तुषार DSD कॉलेज गुरुग्राम से B.Com की पढ़ाई कर रहा है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गुरुग्राम में की गई 14 टायर चोरी की वारदातों को कबूल किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके टायरों की बरामदगी और गहन पूछताछ के लिए रिमांड लिया जाएगा।