फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nodal officers should ensure cleanliness in their respective zones: Municipal Commissioner

अपने-अपने जोन में सफाई सुनिश्चित करें नोडल अधिकारी : नगर आयुक्त

Sat, 13 Jan 2024 02:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Nodal officers should ensure cleanliness in their respective zones: Municipal Commissioner
निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर संबंधित पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर के आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि निगम क्षेत्र में साफ-सफाई के कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सफाई कार्यों की देखभाल के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को आयुक्त ने सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सख्त आदेश देते हुए कहा कि सफाई कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। नोडल अधिकारी सप्ताह में दो बार अपने-अपने जोन में दौरा करेंगे। दौरे की जानकारी आयुक्त के साथ सांझा करेंगे। गंदगी या कूड़ा मिलने पर नोडल अधिकारी अपने अधीनस्थ सफाई निरीक्षक को लिखित नोटिस देकर जवाब लेंगे। नोटिस की अवहेलना करने वालों के खिलाफ चार्जशीट करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा सफाई का काम करने वाली एजेंसी तय शर्तों पर काम नहीं कर रही हैं तो एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त सतीश यादव, संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार, एसई विजय ढाका व एक्सईएन तुषार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed