फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   No water, poison flowing from the taps

Gurugram News: पानी नहीं, नलों से बह रहा जहर

Thu, 28 May 2026 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
No water, poison flowing from the taps
सेक्टर-31 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में तीन दिन से आ रहा बदबूदार पानी
विज्ञापन




नंबर गेम - 400 से अधिक घरों में है समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी



बादशाहपुर। सेक्टर-31 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 400 से अधिक घरों में पिछले तीन दिन से बदबूदार और मिट्टी मिला पानी आ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे मानसून से पहले स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या से लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है।

निवासियों के अनुसार, यह समस्या तब शुरू हुई जब गुरुग्राम नगर निगम के पंप ऑपरेटरों ने 22 मई को भूमिगत पानी की टंकियों की सफाई के बारे में सूचना जारी की। नौ एकड़ में फैली इस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 474 घर और लगभग 1200 निवासी रहते हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नवीन मुदगल का कहना है कि एमसीजी द्वारा भूमिगत टैंक की सफाई के कारण शनिवार को पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की सूचना दी थी। सूचना के बाद लोगों ने पानी स्टोर कर लिया था। रविवार को फिर सफाई के बाद बदबूदार और गंदा पानी आने लगा। यह स्थिति बुधवार तक भी बनी रही।
विज्ञापन




जूनियर इंजीनियर से शिकायत के बाद भी यही स्थिति बनी हुई है। एमसीजी के जूनियर इंजीनियर के अनुसार, कॉलोनी के भूमिगत टैंकों की अभी सफाई नहीं हुई है। पूरे वार्ड में टैंकों की सफाई की प्रक्रिया शुरू हुई है। कॉलोनी के विशेष टैंक अभी साफ नहीं किए गए हैं। जो संदेश भेजा गया था वह पूरे वार्ड के लिए था किसी एक कॉलोनी के लिए नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----



पिछले तीन दिन से घरों में बदबूदार और मिट्टी मिला पानी आ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत खराब होने का डर बना हुआ है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। - संगीत चौहान, उपाध्यक्ष आरडब्ल्यूए

एमसीजी की सफाई प्रक्रिया की जानकारी मिलने के बाद पानी स्टोर कर लिया था लेकिन सफाई के बाद से स्थिति और खराब हो गई। शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं मिला। - जितेंद, जग्गी, स्थानीय निवासी

मानसून नजदीक है लेकिन इस पानी की लाइन की सफाई अभी तक शुरू नहीं हुई। अगर समय रहते व्यवस्था नहीं हुई तो बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। - नवीन मुदगल, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष




कॉलोनी के लोग लगातार अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रशासन को जल्द से जल्द पानी की गुणवत्ता जांचकर समाधान करना चाहिए। - बबल सैनी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed