{"_id":"6a062822dc236a659f0a90cf","slug":"no-relief-from-the-new-trial-at-mahavir-chowk-traffic-jam-increased-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87979-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महावीर चौक पर नए ट्रायल से नहीं मिली राहत, जाम बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महावीर चौक पर नए ट्रायल से नहीं मिली राहत, जाम बढ़ा
विज्ञापन
-तीन हफ्ते पहले शुरू किया था यातायात पुलिस ने ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यातायात पुलिस की तरफ से शुरू किए गए महावीर चौक पर सिग्नल फ्री ट्रायल से वाहन चालकों को पहले के मुकाबले जाम में ज्यादा समय लग रहा है। चालकों को जाम से राहत दिलाने के लिए 20 अप्रैल को यातायात पुलिस ने ट्रायल शुरू किए थे। सदर बाजार स्थित अग्रसेन चौक को सिग्नल फ्री कर जाम खत्म करने की कोशिश की गई थी। ओल्ड रेलवे रोड और धर्मशाला चौक से बस स्टैंड की तरफ जाने वाले रोड पर प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यातायात पुलिस को उम्मीद थी कि इस ट्रायल से चालकों को जाम से राहत मिलेगी।
-- -- -- --
यातायात पुलिस ने ये बदलाव किए थे-
-ओल्ड रेलवे रोड से धर्मशाला चौक की तरफ जाने वाले चालक अब अग्रसेन चौक से नहीं मुड़ सकेंगे। उन्हें थोड़ा आगे से यू-टर्न दिया गया है।
-धर्मशाला चौक से ओल्ड रेलवे रोड की तरफ जाने वाले चालक अब साइड रोड का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। उन्हें अग्रसेन चौक से ही ओल्ड रेलवे रोड पर जाना होगा।
-- -- -- --
अभी ट्रायल को देखा जा रहा है। जल्द ही बदलाव करके जाम को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा। -सुनील कुमार, इंस्पेक्टर, टीआई वेस्ट-टू