{"_id":"6b01822fa1aaf15c450c5cdf","slug":"no-relief-from-pollution-despite-a-drop-in-aqi-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-108031-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एक्यूआई में गिरावट के बावजूद प्रदूषण से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एक्यूआई में गिरावट के बावजूद प्रदूषण से राहत नहीं
विज्ञापन
सेक्टर-51 में 237 और ग्वाल पहाड़ी में 258 दर्ज हुआ एक्यूआई
नंबर गेम - 255 दर्ज किया गया शहर का एक्यूआई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर एक दिन बाद 60 अंक गिर गया। अब शहर की हवा खतरनाक श्रेणी से मोडरेट श्रेणी में पहुंच गई है। शुक्रवार को 315 तक पहुंचा शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार को घटकर 255 पर आ गया। इसके साथ ही चारों मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई 300 से नीचे दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को चार में से तीन स्टेशन पर प्रदूषण का स्तर 300 से अधिक था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को ग्वाल पहाड़ी स्टेशन पर 258, सेक्टर-51 में 237, टेरी ग्राम में 263 और विकास सदन में 260 एक्यूआई दर्ज किया गया। एक दिन पहले सेक्टर-51 में सबसे अधिक 343, ग्वाल पहाड़ी में 305 और विकास सदन में 306 एक्यूआई रहा था। वहीं, टेरी ग्राम का एक्यूआई 288 दर्ज किया गया था।
इस तरह एक दिन में शहर के औसत एक्यूआई में 60 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को तीन स्टेशन पर हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में थी, जबकि शनिवार को चारों स्टेशन पर प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में आ गया। एक्यूआई में गिरावट के बावजूद शहर की हवा अभी भी साफ नहीं हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम की स्थिति और हवा की गति प्रदूषण के स्तर को प्रभावित करती है। लोगों को प्रदूषण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को सतर्क रहना चाहिए।