Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   No honking zone will be made from Sarhaul border to Kherki toll

Gurugram News: सरहौल बॉर्डर से खेड़की टोल तक बनेगा नो हॉन्किंग जोन

Wed, 23 Aug 2023 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
No honking zone will be made from Sarhaul border to Kherki toll
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले वाहनों को किया जाएगा इंपाउंड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। लघु सचिवालय में एडीसी हितेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सड़क सुरक्षा मानकों के पालन के लिए समिति में शामिल विभिन्न विभागों के द्वारा उठाए गए कदमों के संदर्भ में समीक्षा की गई। सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी का उल्लंघन को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।

एडीसी हितेश कुमार मीणा ने कहा कि शहर में ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पूर्व में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर सरहौल बॉर्डर से लेकर खेड़की टोल तक नो हॉन्किंग जोन बनाने का जो फैसला लिया गया था। उसमें प्रत्येक 200 मीटर पर अब नो हॉन्किंग जोन के साइनबोर्ड लगाने के कार्य शुरू किया जाएगा। शहर में ध्वनि प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए आरडब्ल्यूए का सहयोग भी लिया जाएगा ताकि संबंधित आरडब्ल्यूए अपने अपने क्षेत्र में इस नीति को प्रभावी रूप से लागू कर सके।
विज्ञापन




बैठक में जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण जितेंद्र सिंह गहलावत ने सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर गठित जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष एजेंडे में शामिल 22 बिंदुओं को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि एनएच 48 पर सरहौल बॉर्डर से सिधरावली बॉर्डर तक सौ के करीब ऐसे एंट्री व एक्जिट पॉइंट है। जिनकी यातायात सुरक्षा की दृष्टि से समीक्षा करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले वाहनों को किया जाएगा इंपाउंड:
बैठक में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए यह विषय भी आया कि अधिकांश स्कूलों में स्कूल की यातायात व्यवस्था के लिए प्राइवेट ट्रांसपोर्टर की सेवाएं ली जा रही हैं। ये बसें सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के निर्धारित मानकों का पालन ना करने व स्कूल बस के लिए कलर कोड के नियमों का भी उल्लंघन कर रही हैं। एडीसी ने सभी एसडीएम व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्कूल में ऐसी बसें पाई जाती हैं तो सर्वप्रथम उनका फिटनेस सर्टिफिकेट कैंसिल करें। यदि इसके बावजूद भी वे संबंधित बस का संचालन करते हैं तो उसे इम्पाउंड किया जाए।




मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन पर सुगम आवगमन के लिए स्वचालित सीढि़यां होंगी शुरू:

एडीसी ने मिलेनियम सिटी गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन के बाहर पैदल यात्रियों के मेट्रो स्टेशन तक सुगम-आवगमन के लिए फोर्टिस अस्पताल के पास की सर्विस लेन को पुनः खोलने व एफओबी पर स्वचालित सीढ़ियों को शुरू करने के निर्देश भी दिए। बैठक में बताया गया कि आईएमटी मानेसर चौक पर सड़क के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया गया है। अगले एक माह के अंदर वहां चिन्हित स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल्स भी लगा दिए जाएंगे। बैठक में जेल चौक पर लेफ्ट टर्न के लिए समर्पित लेन, फर्रुखनगर में बावली गश अली शाह द्वार पर भारी वाहनों की आवाजाही की रोकथाम के लिए उचित साइनबोर्ड लगाने, आरडी सिटी के नजदीक लेबर चौक को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने, मेफील्ड टी-पॉइंट, द्वारका एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा में ड्राइविंग, एनएच 248ए के पास एफओबी बनवाने सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed