{"_id":"60d1e76f8ebc3ebb9325c8eb","slug":"no-coordination-between-state-government-and-bureaucrats-abhay-chautala-gurgaon-news-noi5890544158","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार और ब्यूरोक्रेट्स में समन्वय नहीं - अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार और ब्यूरोक्रेट्स में समन्वय नहीं - अभय चौटाला
विज्ञापन
गुरुग्राम। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के महासचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने शहर के बख्तावर भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक की। उन्होेंने कहा कि प्रदेश सरकार और ब्यूरोक्रेट्स में समन्वय नहीं है। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा पुलिस महानिदेशक और अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव को लिखे पत्रों की भाषाशैली से यह तथ्य स्वयं प्रमाणित हो जाता है। इससे यह भी साफ होता है कि अनिल विज पूरी तरह से उपेक्षित हो चुके हैं।
अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देकर उपकृत कर रही है। मानेसर जमीन घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ सहआरोपी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी टीसी गुप्ता की सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद बतौर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सहमति से मुख्य आयुक्त नियुक्त करना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। गठबंधन सरकार एक-एक दिन खींचतान में निकाल रही है। सालों या महीनों बजाय दिनों की झूठी उपलब्धियां गिनवाना इस बात को दर्शाता है कि सरकार ज्वलंत विषयों पर विफल रही है।
चुनाव के समय निकाली गई भर्तियों को रद्द करना और अनेक भर्तियों की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात अंतिम परिणाम घोषित नहीं करना युवाओं के हितों पर कुठाराघात है। निजी उद्योगों में 75 फीसदी रोजगार का कानून भी प्रभावी नहीं हो पाया। क्योंकि किसी को रोजगार मिला नहीं और प्रदेश विशेषकर गुरुग्राम से उद्योग पलायन कर गये। यह दावा अभय चौटाला ने किया। इनेलो सेवाकाल में विकसित साइबर एवं मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की वैश्विक पहचान को विगत करीब 17 वर्षों में धूमिल कर दिया। इनेलो सेवाकाल में शिक्षा, चिकित्सा और उद्योगों के विकास पर विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर अन्य राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस और जननायक जनता पार्टी से काफी संख्या में इनेलो की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा, गुरुग्राम प्रभारी अशोक जैन, जिलाध्यक्ष रोहतास खटाणा, प्रदेश प्रवक्ता सुखबीर तंवर सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।