Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   No anticipatory bail for Sub-Inspector in wheat embezzlement case

Gurugram News: गेहूं गबन मामले में सब इंस्पेक्टर को अग्रिम जमानत नहीं

Sat, 21 Nov 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
No anticipatory bail for Sub-Inspector in wheat embezzlement case
गुरुग्राम। राशन के 1.53 लाख किलो गेहूं के गबन मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश डॉ. गगन गीत कौर की अदालत ने निष्पक्ष और उचित जांच के लिए हिरासत में पूछताछ को जरूरी मानते हुए उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह की शिकायत पर 28 सितंबर को शिवाजी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें विभाग के तत्कालीन जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अनिल कुमार, एएफएसओ विजय कुमार, इंस्पेक्टर प्रेमपुरण सिंह और सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार पर मिलीभगत से गेहूं के गबन का आरोप लगाया गया था। जांच में सामने आया कि जुलाई 2023 में 71,735 किलो, अगस्त में 29,152 किलो और नवंबर में 23,400 किलो गेहूं ऐसी पीओएस मशीनों में ट्रांसफर किया गया, जो किसी राशन डिपो को आवंटित नहीं थीं। इन मशीनों में साल 2020 के बाद सरकारी राशन भी नहीं आया था। कुल 1.53 लाख किलो गेहूं के गबन का आरोप है। सब इंस्पेक्टर पर आरोप है कि डिपो संचालक बाबूराम गुप्ता पर दूसरे डिपो की मशीन जोड़ने के नाम पर दबाव बनाया गया। बाबूराम और उनकी पत्नी सीमा गुप्ता के खातों से आरोपी के खाते में 1.29 लाख रुपये ट्रांसफर होने की बात भी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed