{"_id":"6763084d3ae7f45f1f0a0ebc","slug":"nine-year-old-girl-attacked-by-pet-dog-injured-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-46409-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नौ वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते ने किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नौ वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते ने किया हमला, घायल
विज्ञापन
सेक्टर-70 ए बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन सोसाइटी का मामला, परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-70ए स्थित बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन सोसाइटी में मंगलवार की शाम एक नौ वर्षीय बच्ची को पालतू साइबेरियन हस्की ने हमला कर दिया। सोसाइटी में रहने वाले एक परिवार के पालतू हस्की ने उसका मुंह नोंचकर घायल कर दिया। परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष निहार रंजन ने बताया कि बच्चे शाम में खेलने निकली थी, कुत्ते को देखकर वह उसे प्यार करने लगी, इसी बीच कुत्ते ने पंजा मार दिया। गनीमत रही कि बच्ची की आंख बच गई। बच्ची का चेहरा घायल हो गया। पुलिस में कुत्ते के हमले की घटना को लेकर शिकायत दी गई है, हालांकि अभी तक सोसाइटी में इसकी जांच के लिए पुलिस नहीं आई हैं।