फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nine routes are not safe for operating city buses.

Gurugram News: सिटी बसों को चलाने के लिए नौ रूट नहीं हैं सुरक्षित

Tue, 15 Sep 2026 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Nine routes are not safe for operating city buses.
सिटी बसों में बढ़ी टूट-फूट की समस्याओं को लेकर किया गया था सर्वे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में नौ रूट गुरुगमन सिटी बसों के चलाने के लिए सुरक्षित नहीं पाए गए हैं। सिटी बसों में बढ़ी टूट-फूट की समस्याओं व खराब होने को लेकर जीएमसीबीएल प्रबंधन ने शहर में रूटों पर सर्वे कराया था। इसमें कई रूटों की सड़कों पर बने गड्ढे बसों की संचालन में रुकावट की मुख्य वजह पाए गए। बसों में सस्पेंशन खराब होने व बैलून डाउन होने की समस्या आ रही है। वहीं, रूटों पर बीच रास्ते बस खराब होने से यात्रियों को भी परेशानी होती है।
गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के सर्वे में पाया गया है कि उक्त नौ रूटों पर सिटी बसों में ज्यादा खराबी आ रही है। इनमें रूट नंबर 212 कादीपुर चौक से हीरो होंडा चौक व सेक्टर-9 रेडलाइट से सेक्टर-4 चौक तक सड़क खराब है। रूट नंबर 116एफ व 155 पर सेक्टर-14 से महावीर चौक और कादीपुर टी-पॉइंट पर सड़क में गड्ढे बने हैं। रूट नंबर-134, 135, 133 व 235 हीरो होंडा फ्लाईओवर के पास और रूट नंबर-133 पर मानसून सोसाइटी से मानेसर पुलिस लाइन से सड़क खराब है।
विज्ञापन

रूट नंबर-222 पर धर्म कॉलोनी से कृष्णा चौक तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने होने के कारण सिटी बसों में ब्रेकडाउन की समस्या बढ़ी है। वहीं, रूट नंबर-134, 135, 133 व 235 पर खेड़कीदौला टोल प्लाजा से वाटिका चौक व रामपुरा चौक सर्विस लेन पर गड्ढों कारण सिटी बसों के संचालन में रूकावट होती है। वहीं, कादीपुर चौक से कादीपुर गांव तक सड़क में बन गड्ढों से सिटी बसों में समस्या बढ़ी है। वहीं, जीएमसीबीएल को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सड़कों में बने गड्ढों के कारण सिटी बसों में टूट-फूट व ब्रेकडाउन की समस्या बढ़ी है। सड़कों के बनने के बाद सिटी बसों को संचालन सुचारू रूप से हो सकेगा। - नरेश कुमार, मैनेजर, सेक्टर-10 डिपो, जीएमसीबीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article