फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Night travel on the KMP Expressway to become safer; new streetlights to be installed.

Gurugram News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर रात का सफर होगा सुरक्षित, लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें

Wed, 29 Jul 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Night travel on the KMP Expressway to become safer; new streetlights to be installed.
पचगांव से पलवल तक 5 करोड़ रुपये से होगा सुधार कार्य, हादसे रोकने के लिए अंधेरे वाले स्थानों की पहचान की जा रही
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर रात के समय सफर करने वाले वाहन चालकों को जल्द राहत मिलने वाली है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने एक्सप्रेसवे पर खराब और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के साथ नई एलईडी लाइटें लगाने की योजना बनाई है। इस काम पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

अधिकारियों के अनुसार, पचगांव से पलवल तक पूरे मार्ग का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में उन जगहों की पहचान की जा रही है, जहां रात के समय ज्यादा अंधेरा रहता है खासकर पहाड़ी क्षेत्रों, कट और मोड़ों पर रोशनी की कमी के कारण वाहन चालकों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन


योजना के तहत नई एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। जहां पोल टूटे हुए हैं या खराब हो चुके हैं, उन्हें बदला जाएगा। जरूरत वाले स्थानों पर नए पोल भी लगाए जाएंगे, ताकि पूरी सड़क पर पर्याप्त रोशनी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही खराब पड़े बिजली पैनलों की भी मरम्मत की जाएगी, जिससे स्ट्रीट लाइटें बिना रुकावट के चल सकें। अधिकारियों का कहना है कि सर्वे पूरा होने के बाद पूरे प्रोजेक्ट का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इसके बाद मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।



केएमपी एक्सप्रेसवे पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर करने के लिए योजना तैयार की गई है। जल्द ही एक्सप्रेसवे पर एलईडी लाइटें और पोल लगाए जाएंगे। साथ ही खराब बिजली पैनलों को भी ठीक किया जाएगा।
- दिनेश, सीनियर मैनेजर इलेक्ट्रीशियन, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed