फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Night stay of district administration in village Khod on 25th March.

Gurugram News: जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव 25 मार्च को गांव खोड़ में

Mon, 23 Mar 2026 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
Night stay of district administration in village Khod on 25th March.
गुरुग्राम। जिला प्रशासन गुरुग्राम की ओर से 25 मार्च को पटौदी ब्लॉक के गांव खोड़ में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सीटीएम सपना यादव ने बताया कि डीसी अजय कुमार रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों की अनुपालना जिला प्रशासन की ओर से प्रभावी ढंग से की जा रही है। इसी कड़ी में समाधान शिविर के साथ ही रात्रि ठहराव कार्यक्रम भी निरंतर किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुन कर उनका समाधान किया जाएगा। हरियाणा सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी देने के लिए विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed