फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nigerian arrested for duping women by pretending to be a Londoner

Gurugram News: लंदन का नागरिक बताकर महिलाओं को ठगने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार

Wed, 03 May 2023 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Nigerian arrested for duping women by pretending to be a Londoner
फोटो संख्या: 8
विज्ञापन

- मेट्रोमोनियल साइट पर महिलाओं को जाल में फंसाता था
- आरोपी के कब्जे से दो लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मेट्रोमोनियल साइट पर महिलाओं को लंदन का नागरिक बताकर ठगी करने वाले नाइजीरियन नागरिक को साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी ने महिलाओं से ठगी करके करीब एक करोड़ रुपये का पांच खातों में लेनदेन किया है। जिसकी जांच की जा रही है।
डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम जॉन पॉल है जो नाइजीरिया का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के उत्तम नगर में रह रहा था। आरोपी सितंबर 2021 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था। तब से यहीं कुछ लोगों के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड की वारदात को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन

फर्जी आईडी बनाकर दिखाया लंदन का नागरिक
डीसीपी ने बताया कि आरोपी मेट्रोमोनियल साइट पर फर्जी आईडी बनाकर अपने आपको लंदन का नागरिक बताता था। साइट पर शादी के लिए रिश्ता ढूंढने वाली महिलाएं विदेशी नागरिकों की आईडी देखकर उनसे संपर्क करती थीं, जिसके बाद आरोपी उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था। आरोपी कहता था कि वह कुछ दिन में भारत आएगा और उससे शादी कर लेगा। कुछ समय बातचीत करने के बाद एक दिन महिला को कई अन्य नंबरों से फोन आता, जिसमें वह कहता है कि उसकी मां बीमार है और उसके लिए उसे पैसों की जरूरत है। इस प्रकार बहाने बनाकर आरोपी ने फरीदाबाद की रहने वाली एक महिला के साथ आठ लाख रुपये की साइबर ठगी की। पैसे मिलने के बाद आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया। पीड़िता को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने 26 अप्रैल को साइबर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके चार दिन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। जिसमें सामने आया कि आरोपी कुछ भारतीय लोगों के साथ मिलकर इस प्रकार की साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। महिलाएं विदेशी नागरिकों की आईडी देखकर झांसे में आ जाती थीं। जिसका फायदा उठाकर वह उनसे पैसे ऐंठता था। जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा पीड़िता से ठगी के पैसों को पांच खातों में भेजा गया है और पांच खातों में करीब एक करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है, जिसकी जांच जारी है। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed