फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   NHAI should shift the under-construction toll plaza from Gurugram to Manesar: Union Minister

निर्माणाधीन टोल प्लाजा गुरुग्राम से मानेसर की दिशा में शिफ्ट करे एनएचएआई : केंद्रीय मंत्री

Fri, 22 Aug 2025 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
NHAI should shift the under-construction toll plaza from Gurugram to Manesar: Union Minister
राव इंद्रजीत सिंह ने ग्रामीणों, जिला प्रशासन, एनएचएआई सहित अन्य अधिकारियों संग की संयुक्त बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को मानेसर नगर निगम कार्यालय में पचगांव चौक पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने निर्माणाधीन टोल को थोड़ा पीछे मानेसर की ओर बनाने की बात कही है।
बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि जिस स्थान पर टोल प्लाजा का निर्माण किया जा रहा है उससे पचगांव और आसपास के गांवों की हाईवे के दूसरी ओर तथा पंचगांव–जमालपुर मार्ग पर सीधी कनेक्टिविटी बाधित होगी। एनएचएआई की ओर से बनाई गई मौजूदा व्यवस्था भी दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ाती है। ग्रामीणों ने मांग रखी कि सुगम आवागमन के लिए फ्लाईओवर अथवा अंडरपास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही यह भी सुझाव दिया कि यदि टोल प्लाजा को मौजूदा स्थान से मानेसर की ओर शिफ्ट किया जाए तो स्थानीय आवश्यकता अनुसार उपयुक्त इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन

राव इंद्रजीत सिंह ने एनएचएआई तथा जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन टोल प्लाजा को शिफ्ट करने की संभावनाओं पर ठोस कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों से हरियाणा में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर क्रियान्वित किया जा रहा है। गुरुग्राम, मानेसर और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक और आधारभूत संरचना संबंधी परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रधान सलाहकार (शहरी विकास) डीएस ढेसी, जीएमडीए के सीईओ श्यामल मिश्रा, डीसी अजय कुमार, मानेसर की मेयर डॉ. इंदरजीत यादव, निगम आयुक्त आयुष सिन्हा, एसडीएम मानेसर दर्शन यादव, एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक तिलक राज, डीआरओ विजय यादव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


ये है मामला
एनएच-48 स्थित खेड़कीदौला टोल को पचगांव में शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए लिए एनएचएआई की ओर से पचगांव में टोल शिफ्ट करने के लिए काम चल रहा है। कुछ दिन पहले कई गांवों के लोगों ने पचगांव में अंडरपास या फ्लाईओवर बनाने को लेकर महापंचायत की थी। लोगों की मांग है कि जहां पर टोल बनाया जा रहा है इससे कुछ पीछे बनाया जाए। दूसरा उन्हें सड़क पार करने के लिए अंडरपास या फ्लाईओवर बनाया जाए। अब एनएचएआई को जमीन के अनुसार टोल को पीछे करने का फैसला करना है। पचगांव में टोल के लिए 28 एकड़ जमीन एनएचएआई को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed