फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New Year Celebration 2021 delhi impose night curfew but not ncr cities dont how corona can be prevented

दिल्ली बंद लेकिन एनसीआर के अन्य शहर खुले, ऐसे कैसे रुकेगा कोरोना

Thu, 31 Dec 2020 05:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 31 Dec 2020 05:15 PM IST
सार

बीते साल के बुरे अनुभव और आने वाले वर्ष की खुशी के बीच अब कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। लोगों में उत्साह भी है और वो नए साल का स्वागत जोरदार तरीके से करना चाहते हैं। लेकिन इस बीच राज्य सरकारों द्वारा लगाए जा रहे प्रतिबंध और केंद्र सरकार द्वारा भेजे जाने वाले निर्देश बहुत कुछ इशारा कर रहे हैं। वुहान के बाद ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन ने एक बार फिर सरकारों के माथे पर चिंता की लकीरें उकेर दी हैं।

कई राज्यों ने इसे गंभीरता से लिया और नव वर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। लगाना भी चाहिए नहीं तो कोरोना किस प्रकार की तबाही मचा सकता है और इसके क्या परिणाम होते हैं इससे अब सभी लोग वाकिफ हो चुके हैं। इसी क्रम में दिल्ली सरकार द्वारा भी कुछ प्रतिबंध लागू किए गए हैं। लेकिन ऐसे में एक सवाल ये खड़ा हो रहा है कि दिल्ली में प्रतिबंध लगा दिया और एनसीआर के बाकी शहरों में ऐसा नहीं है तो इस वायरस को रोका कैसे जाएगा?

विज्ञापन
New Year Celebration 2021 delhi impose night curfew but not ncr cities dont how corona can be prevented
नए साल के जश्न में कैसे रुकेगा कोरोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम सजकर हुआ तैयार, पार्टी होगी जोरदार

विज्ञापन

गुरुग्राम नए साल के लिए शहर के मॉल, होटल और रेस्तरां सजकर तैयार हो चुके हैं। नए साल का स्वागत करने के लिए लोगों में उत्साह है। वहीं शहर के एमजी रोड, सेक्टर-29, साइबर हब, गोल्फ कोर्स, सोहना रोड पर बने रेस्तरां और मॉल में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के बावजूद साइबर सिटी में 100 से ज्यादा जगहों पर नववर्ष के लिए सेलिब्रेशन हो रहा है। हालांकि इस बार किसी भी आयोजन में बड़े कलाकारों को आमंत्रित नहीं किया गया।

गाजियाबाद में अनुमति के साथ जश्न पर नहीं है रोक, हुड़दंग मचाया तो कटेगा चालान
नए साल के जश्न के नाम पर स्टंटबाजी की या हुड़दंग मचाया तो रात हवालात में कटेगी। नए साल का स्वागत शांति और उमंग के साथ हो सके और साथ ही आम आदमी को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जिले के हर मुख्य तिराहे-चौराहे और सार्वजनिक स्थान पर पुलिस तैनात रहेगी। स्टंटबाजी और नशे में हुड़दंग मचाने वालों को हवालात में डाला जाएगा। एसएसपी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों, महिलाओं से किसी भी प्रकार की अभद्रता करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। बैंक्वेट हॉल व आयोजन स्थलों पर बिना अनुमति के कोई आयोजन नहीं रखा जाएगा। रात 10 बजे शराब के ठेके पूरी तरह बंद हो जाएंगे। साथ ही बार में भी रात्रि 12 बजे के बाद शराब का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आयोजनों में कोविड गाइडलाइंस का प्रत्येक दशा में पालन करना अनिवार्य होगा। पुलिस के पहुंचने पर अनुमति पत्र और लाइसेंस दिखाना होगा।
विज्ञापन


नोएडा में पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मनेगा मॉल और होटलों में जश्न, हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर
डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नववर्ष के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। मार्केट, मॉल व होटल के बाहर पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। किसी भी कार्यक्रम में एक बार में सौ से अधिक लोग भाग नहीं ले सकेंगे। कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने के लिए संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में दो दिन रहेगा नाइट कर्फ्यू
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) और दिल्ली सरकार ने कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे और नए साल के जश्न में होने वाली भीड़ को देखते हुए 31 दिसंबर और 1 जनवरी का नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। यह कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 6.00 बजे तक रहेगा।



पांच से ज्यादा लोग एक जगह नहीं हो सकेंगे इकट्ठा
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपने आदेश में ये भी कहा है कि इस साल दिल्ली में नए साल का कोई सेलिब्रेशन, भीड़ जुटाना या कोई भी उत्सव नहीं होगा। एक जगह पर पांच से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे।

कनॉट प्लेस में आज रात 8 बजे के बाद एंट्री बंद, पास दिखाने पर ही मिलेगा प्रवेश
31 दिसंबर यानि आज रात 8 बजे के बाद कनॉट प्लेस में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी पास दिखाने पर ही वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। नए वर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाले जश्न को देखते हुए पूरी दिल्ली में ट्रैफिक के सुचारू संचालन के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि नए वर्ष के जश्र के दौरान स्टंट करने वालों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। ऐसे मार्ग व कॉरिडोर की पहचान कर ली है जो जिन जगहों पर बाइकर्स स्टंट करते हैं। वहां पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे और संयुक्त रूप से चकिख्ग की जाएगी।

आज रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के एक्जिट गेट रहेंगे बंद
कोरोना संक्रमण नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भीड़ की आशंका को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) ने बृहस्पतिवार रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के एक्जिट गेट बंद रहेंगे। हालांकि आखिरी ट्रेन के रवाना होने तक इस स्टेशन पर यात्रियों को प्रवेश की इजाजत होगी। डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन)अनुज दयाल ने बताया कि मेट्रो यात्रियों की सुविधा और भीड़भाड़ न बढ़े, इसलिए रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के एक्जिट गेट बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
 
नए साल के पहले दिन इंडिया गेट व जू आने से बचें, घंटों जाम में फंस सकते हैं
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नए वर्ष के पहले दिन इंडिया गेट व चिड़ियाघर आदि जगहों पर आने से बचे। कोरोना व 26 जनवरी की तैयारियों के चलते इंडिया गेट व राजपथ बंद है। कोरोना के चलते चिडिय़ाघर भी बंद है। साथ ही पैदल लोग सडकों की बजाय फुटपाथ पर चले, जाकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सके। अगर वर्ष के पहले दिन नई दिल्ली में भारी संख्या में लोग पहुंचते तो उसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। वर्ष 2020 के पहले दिन ही एक लाख से ज्यादा लोग नई दिल्ली इलाके में पहुंच गए थे। इससे पूरी नई दिल्ली दोपहर से लेकर देर रात तक ठहर से गई थी।

इन रास्तों पर 1 जनवरी को रूट रहेगा डायवर्ट

भारी भीड़ को देखते हुए क्यू पाइंट, एमएलएनपी गोलचक्कर, सुनहेरी मजिस्द गोलचक्कर, मौलाना आजाद रोड-जनपथ गोलचक्कर, राजपथ-रफी मार्ग, विंडसर प्लेस गोलचक्कर, राजेन्द्र प्रसाद रोड-जनपथ गोलचक्कर, केजी मार्ग-फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस गोलचक्कर, डब्ल्यू पाइंट, मथुरा रोड-पुराना किला रोड, मथुरा रोड-शेरशाह रोड, एसबी मार्ग-जाकिर हुसैन मार्ग, एसबीएम-पंडारा रोड और माधव राव सिंधिया रोड-मानसिंह रोड से ट्रैफिक को परवर्तित किया जाएगा।

पुलिस ने भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए भैरो रोड और निजामुद्दीन से प्रगति मैदान के बीच मथुरा रोड आने से बचे।  संयुक्त पुलिस आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि सीमित पार्किंग को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन सेवा का इस्तेमाल करें। पहले दिन गुरुद्वारे व मंदिरों में लोग के आने से कनॉट प्लेस व नई दिल्ली के आधे इलाके में भारी संख्या में लोग आ सकते हैं। इस वर्ष के पहले दिन गुरुद्वारा बांग्ला साहिब में मथा टेकने भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस कारण आसपास के मार्गों पर बड़े पैमाने पर जाम हो गया था। 

शराब पीकर गाड़ी चलाई तो छह माह की जेल
नए वर्ष के जश्न के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है। शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर छह महीने की जेल व 10 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली जिले में ही 520 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कोविड दिशानिर्देशों को पालन करने की अपील की है। 

सामाजिक दूरी बनाए रखना बनेगा चुनौती
कोरोना काल को देखते हुए कार्यक्रमों के दौरान सामाजिक दूरी को बनाए रखना एक चुनौती बनेगा। हालांकि प्रशासन द्वारा दो दिन पहले से ही सख्ती बरतना शुरू कर दिया गया है। जगह-जगह सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। रेस्तरां व पार्टी हॉल में प्रवेश से पहले लोगों के हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे। साथ ही कई कार्यक्रम आयोजकों द्वारा मास्क भी वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed