{"_id":"66aeaba9314a5868bf07ec04","slug":"new-votes-will-be-cast-even-on-holidays-blos-will-be-present-at-the-booths-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-36268-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छुट्टी के दिन भी बनाए जाएंगे नए वोट, बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छुट्टी के दिन भी बनाए जाएंगे नए वोट, बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर चलाया जा रहा है विशेष पुनरीक्षण अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दो अगस्त को शुरू हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर वोटर फार्म जमा करवाए गए। सभी बूथों पर बीएलओ सुबह से शाम तक मौजूद रहे और उन्होंने नागरिकों से दावे व आपत्तियों के फार्म भरवाए। रविवार को भी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार 2 से 27 अगस्त तक यह पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। 4 अगस्त को सभी बूथों पर बीएलओ रहेंगे। इसके अलावा 10 और 11 अगस्त को सभी 1504 मतदान केंद्रों पर वोटिंग फार्म जमा करवाने का विशेष कैंपेन चलाया जाएगा। शनिवार को बीएलओ बूथ पर मौजूद रहे और उन्होंने नागरिकों से नए वोट बनवाने, सूची में दर्ज नाम को कटवाने, फोटो, मोबाइल व पता आदि बदलवाने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन फार्म भरवाए। उपायुक्त ने बताया कि अब पटौदी विधानसभा क्षेत्र में 259, बादशाहपुर में 518, गुड़गांव में 435 तथा सोहना विधानसभा क्षेत्र में 292 मतदान केंद्र हो गए हैं। इन सभी पोलिंग स्टेशनों पर रविवार को भी बीएलओ अपनी ड्यूटी करेंगे। मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक हलके की संशोधित वोटर लिस्ट तैयार करना है। जिससे विधानसभा चुनाव के समय नागरिकों को वोट डालने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि आम नागरिक 16 अगस्त तक फार्म 6, 7, 8, 8 ए जमा करवा सकते हैं। निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिन किशोर लड़के-लड़कियों की आयु एक जुलाई 2024 को 18 साल की हो चुकी है, वे इस अभियान में अपना वोट बनवा सकते हैं। पात्र मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाना चाहिए।