फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New Underpass as Diwali gift for people

दिवाली पर लोगों को मिलेगा मेवला महाराजपुर अंडरपास

Thu, 10 Oct 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
New Underpass as Diwali gift for people
फरीदाबाद। सेक्टर- 45, 46 और 48 वासियों के लिए राहत भरी खबर है। दिवाली पर लोगों को मेवला महाराजपुर अंडरपास की सौगत मिलेगी। फिलहाल लोगों की समस्या को देखते हुए अंडरपास की एक लेन को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इससे करीब 20 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। अंडरपास की एक लाइन खुलने से सूरजकुंड क्षेत्र की राष्ट्रीय राजमार्ग से संपर्क बेहतर होगा।
विज्ञापन

मेवला महाराजपुर रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 500 मीटर दिल्ली की तरफ यह अंडरपास बनाया जा रहा है। रेलवे लाइन के नीचे रेलवे ने अपना काम लगभग ढाई साल पहले ही पूरा कर लिया था। लाइन के दोनों तरफ अप्रोच रोड बनाने का काम साल 2017 के जून महीने में शुरू किया गया था। उस समय 11 करोड़ 87 लाख रुपये का बजट बनाया गया था। बाद में अंडरपास के डिजाइन में कुछ बदलाव कर इसमें यू टर्न, सर्विस रोड, पानी निकासी के लिए संपवेल बनाने का प्रावधान शामिल किया गया। इसके लिए 9 करोड़ 65 लाख रुपये का बजट और मंजूर कराया गया। बजट की मंजूरी मिलने के बाद पिछले साल नवंबर महीने में रुका हुआ काम फिर से शुरू कर दिया गया था। अब अंडरपास की अप्रोच रोड लेन को लोगों के लिए खोल दिया गया है। वहीं दूसरी लेन का काम तेज से किया जा रहा है। अधिकारियों ने बाकी बचे कार्य को 15 दिन में पूरा करने का दावा किया है। दिवाली पर अंडरपास को लोगों की आवाजाही के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा। अंडरपास की दोनों लेन चालू होने से इस क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने-जाने के लिए लगभग 6 किलोमीटर लंबा चक्कर काटना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्जन
मेवला महाराजपुर अंडरपास का काम लगभग पूरा हो गया है। अप्रोच रोड का काम थोड़ा बाकी है। इसे पूरा कर दिवाली पर लोगों के लिए अंडरपास को खोल दिया जाएगा। इससे क्षेत्र के लाखों लोगों को राहत मिलेगी। - राजीव शर्मा, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed