{"_id":"689e2aafb2d01ef664095136","slug":"new-toll-rate-system-implemented-from-night-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-64771-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नई टोल दर व्यवस्था रात से लागू\nटाेल प्रबंधन ने बनाया हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नई टोल दर व्यवस्था रात से लागू टाेल प्रबंधन ने बनाया हेल्प डेस्क
विज्ञापन
- एनएचआईए के एप से रिचार्ज करने वालों को मिलेगा लाभ
- 3000 रुपये में 200 बार टोल प्लाजा पर मिलेगी इंट्री
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी के लाखों निजी वाहनों के मालिक अब 3000 रुपये का फास्टैग लेकर एक वर्ष में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के 200 टोल प्लाजा पार करेंगे। यह व्यवस्था बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से लागू कर दी गई है। वाहन मालिकों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए टोल प्लाजा पर हेल्प डेस्क खोला है। इस व्यवस्था का लाभ लेने वालों को अपने वाहनों का फास्टैग वाहन नंबर के साथ रजिस्टर्ड कराना अनिवार्य होगा।
यह रीचार्ज एनएचआईए के एप से होना अनिवार्य है। साथ ही वाहन मालिक को साल भर के लिए 3000 रुपये का रिचार्ज करना होगा। जिसके बाद वह एक वर्ष के लिए 200 ट्रिप के लिए मान्य होगा। कोई व्यक्ति 200 टोल प्लाजा 10 दिन में ही पार कर जाता है तो उसे फिर से रिचार्ज करवाना होगा। केन्द्र सरकार ने टोल प्लाजा पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए यह फास्टैग सिस्टम शुरू किया है।
इसे भी जाने
एक टोल पार करने पर लगेंगे केवल 15 रुपये, वर्तमान में औसतन लगते हैं 100 रुपये
सिर्फ निजी वाहनों को सुविधा, 200 टोल पार करने या एक वर्ष बाद दोबारा बनवाना होगा पास
राष्ट्रीय राजमार्गों पर वार्षिक पास शुरू करने की घोषणा की थी। अब यह सुविधा शुरू होने जा रही है।
राजमार्ग एप एनएचएआई और सड़क परिवहन मंत्रालय के पोर्टल पर जाकर रिचार्ज किया जा सकता है।
इसे किसी दूसरे वाहन में इस्तेमाल करने का प्रयास करेंगे तो यह डिएक्टिवेट हो जाएगा। वार्षिक पास बनवाना अनिवार्य नहीं किया गया है।
वर्जन
केन्द्र सरकार की ओर से हुए नोटिफिकेशन के चलते यह व्यवस्था वृहस्पतिवार रात 12 बजे से लागू हो गई है। वाहन मालिकों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए टोल प्लाजा पर अलग से हेल्प डेस्क खोली गई है।
विज्ञापन
- कृपाल सिंह, प्रबंधक, खेड़कीदौला टोल प्लाजा, गुरुग्राम