फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New students gain lessons in success; emphasis on skill development.

Gurugram News: नए छात्रों को मिली सफलता की सीख, कौशल विकास पर जोर

Wed, 16 Sep 2026 04:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
New students gain lessons in success; emphasis on skill development.
गुरुग्राम (संवाद)। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग की ओर से सेक्टर-87 स्थित परिसर में नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ कॉमर्स क्षेत्र में रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता की संभावनाओं से परिचित कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय संगठन मंत्री बीआर शंकरानंद मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि कॉमर्स के क्षेत्र में सफलता के लिए डिग्री और अच्छे अंक के साथ ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी जरूरी है। विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ संस्कारों को भी जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, ताकि वे देश की आर्थिक प्रगति में योगदान दे सकें। विशिष्ट अतिथि बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड के अतिरिक्त उपाध्यक्ष नागेंद्र शेखर और जिलियन सॉल्यूशंस, टोरंटो की निदेशक अंशुमा विजय ने विद्यार्थियों से अनुभव साझा किए। उन्होंने बदलते व्यावसायिक क्षेत्र के अनुरूप नए कौशल सीखने और अवसरों का लाभ उठाने पर जोर दिया। इस दौरान कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा, फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एवं मैनेजमेंट की डीन डॉ. अमरजीत कौर और कॉमर्स विभाग की चेयरपर्सन डॉ. सीमा महलावत ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed