फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New SET exam dates give schools a chance to prepare; tests will begin on August 3.

Gurugram News: सेट परीक्षा की नई तारीखों से स्कूलों को मिला तैयारी का मौका, अब 3 अगस्त से शुरू होंगे टेस्ट

Sun, 12 Jul 2026 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
New SET exam dates give schools a chance to prepare; tests will begin on August 3.
पहले परीक्षाएं 27 जुलाई से 1 अगस्त के बीच प्रस्तावित थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक होने वाली स्कूल असेसमेंट टेस्ट सेट परीक्षाओं का शेड्यूल बदलने से स्कूलों और विद्यार्थियों को तैयारी के लिए समय मिल गया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए परीक्षाएं अब 3 से 10 अगस्त तक कराने के निर्देश दिए हैं। पहले ये परीक्षाएं 27 जुलाई से 1 अगस्त के बीच प्रस्तावित थी।


निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं को तय समय पर परीक्षा कराने, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षाएं स्कूल समय के दौरान दो शिफ्ट में आयोजित होंगी, ताकि नियमित कक्षाओं पर ज्यादा असर न पड़े। परीक्षाओं के प्रश्नपत्र एससीईआरटी तैयार करेगा। पहले दिन कक्षा 9वीं की गणित, 10वीं की अंग्रेजी, 11वीं की हिंदी और 12वीं की इतिहास, भौतिक विज्ञान और अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा होगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि सेट परीक्षा से विद्यार्थियों के सीखने के स्तर और विषयवार समझ का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर जिन विषयों में छात्रों की कमजोरी सामने आएगी, वहां शिक्षण व्यवस्था में सुधार के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed