फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New recruitments for employees not happening in companies

कंपनियों में नहीं हो रही कर्मचारियों के लिए नई भर्तियां

Wed, 21 Jul 2021 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
New recruitments for employees not happening in companies
गुरुग्राम। औद्योगिक इकाइयों में फिलहाल नई भर्तियां शुरू नहीं हो पाएंगी, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय और बाजारों में तैयार माल की ज्यादा मांग नहीं होने के कारण वर्तमान में उपलब्ध कर्मचारियों व श्रमिकों से ही काम चलाया जा रहा है। औद्योगिक इकाइयों में जरूरत के अनुसार ही कम उत्पादन किया जा रहा है। जिस कारण वर्तमान में मौजूद श्रमिकों से ही उत्पादन कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण बीते मार्च व अप्रैल माह में काफी संख्या में दूसरे प्रदेशों के लोग गुरुग्राम से अपने गांवों में पलायन कर गए थे। ऐसे में यहां पर सिर्फ 35 फीसदी ही श्रमिक औद्योगिक इकाइयों में बचे थे। हालांकि लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद लगभग 30 से 35 फीसदी प्रवासी लोग गुरुग्राम लौट चुके हैं। बावजूद इसके औैद्योगिक इकाइयों में 70 फीसदी से कम श्रमिक कार्य कर रहे हैं। उद्योगपति श्रमिकों की संख्या बढ़ाना चाह रहे हैं, लेकिन औद्योगिक इकाइयों में नई भर्तियों के शुरू नहीं होने का मुख्य कारण हरियाणा सरकार द्वारा लागू निजी कंपनियों में होने वाली नई भर्तियों हरियाणा के लोगों का 75 फीसदी आरक्षण के नियम को भी माना जा रहा है। ऐसे में उद्योगपति पुराने कर्मचारियों के वापिस लौटने का इंतजार कर रहे हैं। उद्योगपतियों का मानना है कि प्रवासी लोगों की बजाय हरियाणा के लोग औद्योगिक इकाइयों में कार्य करने में थोड़े मनमर्जी वाले होते हैं, जबकि प्रवासी लोगों से अच्छे ढंग से काम करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

- बाजार में तैयार माल की ज्यादा मांग नहीं होने के कारण औद्योगिक इकाइयों में कम श्रमिकों में ही उत्पादन का कार्य चल पा रहा है, ऐसे में नई भर्ती की जरूरत महसूस नहीं हो रही। आगामी दिन में उत्पादन कार्य बढ़ेगा तो श्रमिकों को भर्ती भी किया जाएगा। वहीं श्रम विभाग के पास भी 75 फीसदी आरक्षण संबंधी नियम नहीं आए हैं, तो उद्योगपतियों को नियमों की जानकारी नहीं है तो वे कैसे नई भर्ती में इसको लागू कर सकेंगे। - जेएन मंगला, अध्यक्ष, गुड़गांवा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

- औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन कम होने के कारण ज्यादा श्रमिकों की जरूरत नहीं है, ऐसे में वर्तमान में श्रमिकों की नई भर्ती खुलने का कोई औचित्य नहीं है। औद्योगिक इकाइयों में नए ऑर्डर मिलने के बाद ही उत्पादन का काम बढ़ेगा तो श्रमिकों की जरूरत पड़ेगी। हरियाणा के लोगों द्वारा औद्योगिक इकाइयों में नौकरी के लिए कोई आवेदन भी नहीं आ रहा है, ऐसे में देखना होगा कि नई भर्ती खुलने पर कैसे 75 फीसदी आरक्षण के तहत कार्रवाई होगी।
- केके गांधी, अध्यक्ष, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन, सेक्टर-37।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed