फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New problems in the old market of sector four

Gurugram News: सेक्टर-चार की पुरानी मार्केट में नई परेशानियां

Thu, 21 Aug 2025 05:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
New problems in the old market of sector four
न शौचालय, न सफाई और न सुनवाई
विज्ञापन

1968 से चल रहे बाजार में महिलाओं के लिए नहीं है शौचालय की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम की सबसे पुराने बाजारों में से एक सेक्टर-4 मार्केट आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। वर्ष 1968 में शुरू हुई इस मार्केट में जहां दुकानों की भरमार है लेकिन महिलाओं के लिए शौचालय जैसी सुविधा उपलब्ध नहीं है। मार्केट में शौचालय तो हैं लेकिन उन पर हमेशा ताला लगा रहने के कारण महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि बाजार में आए दिन नई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी अतिक्रमण कभी जाम तो कभी गंदगी का सामना करना पड़ता है।
इसके साथ ही बाजार में नगर निगम के रेहड़ी-पटरी वालों के साथ-साथ दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। शौचालय खोलने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा गया है। इसके बाद भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई है। बाजार में रोजाना सफाई का अभाव बना रहता है। झाड़ू लगाने वाले आते हैं तो कूड़ा नहीं उठता, ऐसे में गंदगी के ढ़ेर बढ़ते जाते हैं।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री को भी लिख चुके हैं पत्र

पानी की सुविधा नहीं होने की वजह से कई बार डीसी को पत्र लिखा गया है लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। - इकबाल, दुकानदार

बाजार में एकमात्र महिला शौचालय है उस पर भी ताला लगा रहता है। शौचालय खोलने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा गया है। - योगिता कटारिया, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की निकासी सबसे बड़ी परेशानी है। यहां पर एक ड्रेनेज लाइन बनाई गई थी, लेकिन नाला निर्माण का कार्य बीच में अधूरा छोड़ दिया था, जिससे परेशानी होती है। - श्याम एनेजा
कभी-कभी झाड़ू लगाने आते हैं और अगर आ भी जाते हैं तो कूड़ा नहीं उठाते। सिर्फ त्योहार के समय पैसे लेने के कारण सफाई करने आते हैं। -एसपी बंसल, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed