फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New Parliament shown to women representatives

Gurugram News: महिला आरक्षण बिल पास होने पर महिला जनप्रतिनिधियों को दिखाई नई संसद

Fri, 22 Sep 2023 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
New Parliament shown to women representatives
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने संसद भ्रमण के लिए की पहल, नए और पुराने भवन के महत्व से परिचित कराया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नारी शक्ति वंदन विधेयक ( महिला आरक्षण बिल ) को लोकसभा द्वारा पास की जाने के बाद बृहस्पतिवार को गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र और भिवानी-महेंद्रगढ़ से महिला जनप्रतिनिधियों को संसद की कार्यवाही दिखाई।
राव इंद्रजीत ने महिला जनप्रतिनिधियों, जिनमें विभिन्न गांवों की महिला सरपंच, जिला परिषद की महिला सदस्यों, ब्लॉक समिति की महिला सदस्यों, भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा व जिला कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी की महिला सदस्यों को संसद की कार्यवाही दिखाकर उन्हें संसद के नए भवन का भ्रमण करवाया। पुराने और नए भवन की खासियतों से उन्हें अवगत करवाया। महिला जनप्रतिनिधियों ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत की कार्यवाही देखकर और संसद भवन घूम कर उन्हें आनंद की अनुभूति हुई है। महिला जनप्रतिनिधि ने कहा कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति बहुत कुछ जानने का अवसर संसद भवन की यात्रा के माध्यम से मिला है।
विज्ञापन


संसद यात्रा के दौरान महिला जनप्रतिनिधियों को राज्यसभा व लोकसभा की कार्यवाही नए संसद भवन में दिखाई गई। नई संसद भवन में बनी गैलरी में रचित भारतीय इतिहास से भी महिला जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया। पुराने संसद भवन की गौरवशाली इतिहास से भी महिला जनपद को अवगत करवाते हुए उन्हें संसद भ्रमण करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राव इंद्रजीत ने कहा कि बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ अभियान हो या हरियाणा जैसे राज्य में लिंगानुपात का मामला हो केंद्र सरकार ने इस दिशा में कार्य कर हरियाणा की बेटियों का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने खेल की दिशा में विश्व मानचित्र पर देश के मान को बढ़ाया वहीं सैन्य सेवा हो , राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेकर हरियाणा का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed