{"_id":"68583fc0648309c964018208","slug":"new-gurugram-was-established-but-the-government-did-not-make-any-plan-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-60594-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नया गुरुग्राम तो बसाया, मगर सरकार नहीं बनाई कोई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नया गुरुग्राम तो बसाया, मगर सरकार नहीं बनाई कोई योजना
विज्ञापन
इंपीरियल गार्डन सोसाइटी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में लोगों ने बताया सेक्टर में स्ट्रीट लाइटें खराब व परिवहन सुविधाओं का अभाव
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोसाइटी के दूसरी ओर सड़क पार करने के लिए दो किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर यू टर्न तक आना पड़ता है। सेक्टर के भीतर की स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। रात में लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। स्कूल के पास शराब की दुकान है, सर्विस लेन नहीं है। पेयजल लाइन टैंकर माफिया तोड़ जाते हैं। ऐसी कई परेशानियां द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-102 की इंपीरियल गार्डन सोसाइटी के निवासियों ने संवाद कार्यक्रम के दौरान रखीं। इनमें आधे से ज्यादा समस्या ज्वॉय विले, अडानी ओएस्टर, एम्स्टोरिया आदि में भी हैं। लोगों का कहना है कि नया गुरुग्राम बसाया गया है मगर बुनियादी जरूरतों के बारे में सरकार ने कोई योजना नहीं बनाई है। महिलाओं ने सरकार से सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था की मांग की है।
लोगों ने बताया कि बुजुर्गों और महिलाओं को इससे काफी तकलीफ होती है। बगैर वाहन वे सड़क के दूसरी ओर भी नहीं जा सकते हैं। इमर्जेंसी में भी सोसाइटी के पिछले गेट से जाने की अनुमति नहीं मिलती क्योंकि वह सड़क दूसरे बिल्डर की जमीन पर है। वहीं, उनके एक गेट पर जलजमाव हो जाता है। कानून व्यवस्था की परेशानी से लोग जूझ रहे हैं। अपर द्वारका एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक सिग्नल लगाया है मगर वह चालू नहीं हुआ है। बच्चों को लेकर सड़क के दूसरी ओर स्थित स्कूल तक में जाने में बुजुर्गों के पसीने छूट जाते हैं। सार्वजनिक परिवहन का अभाव पूरे द्वारका एक्सप्रेसवे पर है।
कार्यक्रम में केबी सेतिया, सुमित कुमार पांडेय, मीनाक्षी सुब्रह्नयम, कैप्टन बबन रॉय, रवि राजपूत, अशोक नैयर, आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष सुनील सरीन, युगल माथुर, रश्मि सेतिया, प्रेम कुमारी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजबाला सांगवान, जया पांडेय, राकेश श्योराण और संयुक्त सचिव सोनम डे वाधवा ने अपनी बात रखीं।
विज्ञापन
लोगों ने कहा
सोसाइटी में पेयजल की लाइन तोड़ दिए जाने के कारण अकसर टैंकरों से पानी मंगाना पड़ता है। इस पानी का टीडीएस काफी हाई रहता है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। - राजबाला सांगवान, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
पूरे 102 की सोसाइटियों वाली सड़क पर यू टर्न नहीं है। यहां ट्रैफिक सिग्नल लगाकर यूटर्न बना दिया जाना चाहिए। बुजुर्ग, महिलाएं बच्चों को लेकर स्कूल जाते हैं। उन्हें काफी परेशानी होती है।- सोनम डी वाधवा, संयुक्त सचिव
यहां आस-पास चार स्कूल हैं। स्कूल के पास शराब की दुकानें नहीं होनी चाहिए। स्कूल के सामने ही शराब की बड़ी दुकान खुली हुई है। - अशोक नैयर
हमारी सोसाइटी के गेट नंबर वन पर बरसात के समय दो-दो फुट पानी जमा हो जाता है। गेट नंबर दो बीपीटीपी की ओर खुलती है। बीपीटीपी से ही इंपीरियल गार्डन ने जमीन खरीदी थी। वहां से हमारी आवाजाही बंद कर दी गई है। - केबी सेतिया