{"_id":"6a300baeb20d9f44210e4a99","slug":"new-gurugram-to-get-another-model-road-pedestrians-to-benefit-too-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91513-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: न्यू गुरुग्राम को मिलेगी एक और मॉडल रोड, पैदल यात्रियों को भी होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: न्यू गुरुग्राम को मिलेगी एक और मॉडल रोड, पैदल यात्रियों को भी होगा लाभ
विज्ञापन
सेक्टर-51/52 की मुख्य और सर्विस रोड का होगा कायाकल्प
नंबर गेम - 5 करोड़ से सुधरेंगी सड़क, फुटपाथ और ड्रेनेज व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर-51/52 की डिवाइडिंग मास्टर रोड को मॉडल रोड के तौर पर विकसित करने जा रहा है। मुख्य कॉरिडोर के साथ सर्विस रोड के सुधार एवं उन्नयन कार्य ठेकेदार को आवंटित कर दिया गया हैं। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस विकास कार्य के तहत 2.1 किलोमीटर लंबे मार्ग का पुनर्विकास किया जाएगा। इस कार्य को छह माह में पूरा करने का लक्ष्य है।
जीएमडीए शहर की मुख्य सड़कों को बेहतर करने का काम कर रहा है। इसी के तहत न्यू गुरुग्राम की सेक्टर-51/52 की डिवाइडिंग मास्टर रोड को शामिल किया गया है। इसके लिए टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक ठेकेदार को कार्य सौंप दिया गया है। इससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों के लिए बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है। इसके तहत मौजूदा सर्विस रोड की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही अधिक सहज हो सकेगी और मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव भी कम होगा। फुटपाथों की मरम्मत एवं सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पैदल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को बढ़ाने के लिए हेज और ग्रिल्स भी लगाई जाएंगी। इससे कॉरिडोर की सुंदरता के साथ-साथ सुरक्षा मानकों में भी सुधार होगा। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बेहतर ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। वर्षा जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक स्थानों पर ग्रीन बेल्ट को नीचा किया जाएगा, जलभराव की स्थिति न बने। जीएमडीए सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोड मार्किंग, दिशा-सूचक संकेतक (साइनेज) तथा अन्य आवश्यक रोड सेफ्टी उपाय भी शामिल किया है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा ने बताया कि सड़क को बेहतर किया जाना है। इस दौरान पैदल यात्री सुविधाओं और जल निकासी व्यवस्था को एकीकृत रूप से मजबूत होेगी।
विज्ञापन
सेक्टर-1 से 23 तक वार्षिक रखरखाव कार्य आवंटित
जीएमडीए ने सेक्टर 1 से 23 तक अपने अधिकार क्षेत्र की सड़कों के वार्षिक रखरखाव कार्य भी आवंटित कर दिए हैं। इन कार्यों के तहत सड़कों की नियमित निगरानी, समयबद्ध मरम्मत और रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा।