{"_id":"68e01f59e16c1376aa03d16a","slug":"new-gurugram-sectors-will-soon-get-pressurized-water-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-68895-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में जल्द प्रेशर से पहुंचेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में जल्द प्रेशर से पहुंचेगा पानी
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेसवे पर ट्रेंचलेस तकनीक से सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन के लिए मास्टर पाइप लाइन डाली जाएगी, मिली सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर ट्रेंचलेस तकनीक से सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन के लिए मास्टर पाइप लाइन डाली जाएगी। एनएचएआई से सहमति मिलने के बाद गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण कार्य को सिरे चढ़ाने में जुट गया है। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ करीब 800 मीटर मास्टर पाइप लाइन डाली जानी है।
जीएमडीए की न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में पेयजल सप्लाई बेहतर करने के लिए सेक्टर-72 में बूस्टिंग स्टेशन को एक माह में शुरू करने की योजना है। इसके लिए द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ 800 मीटर लाइन का कार्य पूरा किया जा रहा है। इसमें काफी लाइन डाली जा चुकी है और द्वारका एक्सप्रेसवे के नीचे से ट्रेंचलेस तकनीक से काम होगा। इसमें सड़क की खुदाई करने की जरूरत नहीं होती और अंडरग्राउंड काम हो जाता है। चूंकि पाइप को द्वारका एक्सप्रेसवे को पार करना है, ऐसे में जीएमडीए ने एनएचएआई से ट्रेंचलेस तकनीक से लाइन डालने की अनुमति मांगी थी। बीच में सहमति नहीं मिलने काम रुका हुआ था।
एनएचएआई से सहमति मिलने के बाद जीएमडीए पाइप डलवाने के कार्य को जल्द पूरा कराना चाहता है। चंदू बुढ़ेरा प्लांट से बूस्टिंग स्टेशन को जोड़ने के बीच में 800 मीटर लाइन डल जाने के बाद पानी की सप्लाई बूस्टिंग से पहुंच जाएगी। जीएमडीए के मुख्य अभियंता आरएस जांगड़ा ने बताया कि कार्य को जल्द पूरा करने का लक्ष्य है। इससे न्यू गुुरग्राम के लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि सेक्टर 72 में बूस्टिंग स्टेशन बनाने की योजना हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने बनाई थी लेकिन पाइप लाइन के लिए जमीन अधिग्रहित नहीं कर सका। 10 दिसंबर 2018 को 95.96 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य आवंटित किया गया था। लेटलतीफी के कारण परियोजना में देरी से पूरी हुई। काम पूरा होने पर बूस्टिंग स्टेशन तक पानी की लाइन की अचड़न आ रही थी, जिसे जीएमडीए पूरा करा रहा है। दो जगहों पर काम हो चुका है और तीसरे जगह पर चल रहा है।
विज्ञापन
सेक्टर-57 से 80 पानी की सप्लाई होगी
चंदू बुढ़ेरा संयंत्र से दो मास्टर लाइन बूस्टिंग स्टेशन तक जानी हैं। बूस्टिंग स्टेशन से तीन आउटलेट पाइप लाइनों से पानी की सप्लाई की जानी है। जगह नहीं मिलने से 1500 एमएम की एक इनलेट और आउटलेट पाइप लाइनों को वैकल्पिक मार्ग पर बिछाया गया। बूस्टिंग स्टेशन से सेक्टर-57 से 80 तक पानी की सप्लाई होगी। विकसित हो रहे नए सेक्टर-57 से 80 में कई बिल्डरों के प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। इस एरिया में काफी सोसाइटियां बसी हैं। चंदू बुढेड़ा में 100 एमएलडी क्षमता का एक पेयजल संयंत्र बनकर तैयार हो गया है। संयंत्र में पानी की क्षमता बढ़ाने से सेक्टर-72 के बूस्टिंग स्टेशन को शुरू करने की तैयारी कर रहा है। सेक्टर-72 के बूस्टिंग से पानी ग्वाल पहाड़ी एरिया के लिए लिए भेजा जाना है। ऐसे में जीएमडीए के लिए यह परियोजना काफी महत्वपूर्ण है।