फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New Gurugram is becoming the center of Corona

Gurugram News: नया गुरुग्राम बन रहा कोरोना का केंद्र

Sun, 09 Apr 2023 05:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
New Gurugram is becoming the center of Corona
संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित,नया सब वेरिएंट एक्सबीबी 1.16 बढ़ते संक्रमण का कारण
विज्ञापन

बढ़ते मामलों के बीच भर्ती केस भी बढ़े, फिलहाल नौ भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एक बार फिर से चिंता का सबब बना कोरोना के मामले जिले के नए गुरुग्राम क्षेत्र में सर्वाधिक मिल रहे हैं। उधर पूरे प्रदेश में अकेले गुरुग्राम जिले के औसतन प्रतिदिन मामले 90 के पार है। जिला स्तर पर कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही भर्ती मामले नौ हैं। यह पूरे प्रदेश में सर्वाधिक भर्ती आंकड़ा है। संक्रमण के साथ भर्ती मामले बढ़ने से चिंता बढ़ी है। हालांकि जिला प्रशासन की अपील है कि कोरोना नियमों का पालन कर महामारी विस्तार को रोका जा सकता है।
जिला प्रशासन दो दिन मॉक ड्रिल कर कोविड से निपटने की तैयारियों का जायजा लेगा। इस विश्लेषण के आधार पर क्षेत्रवार रणनीति को अंतिम रूप दिया जाना है। अतिरिक्त जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि जिले में दो दिन औचक रूप से किसी भी अस्पताल में जाकर कोविड की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। इस दौरान अस्पताल में संसाधनों की उपलब्धता परखी जाएगी।
विज्ञापन

--
माइक्रो कंटेनमेंट जोन चिन्हित करने में जुटे अधिकारी

कोरोना के मामले बढ़ने पर एक बार फिर कंटेनमेंट जोन की रणनीति अपनाई जाएगी। ऐसे में तैयारी अभी से जारी है। व्यापक स्तर पर हॉट-स्पॉट चिन्हित कर लिए गए हैं। इसमें जिले का न्यू गुरुग्राम क्षेत्र सर्वाधिक संक्रमित एरिया में शामिल है। हॉट-स्पॉट में माइक्रो (अति सूक्ष्म) क्षेत्र की पहचान की जा रही है। इस रणनीति के तहत ही कोविड से बचाव के प्रशासनिक आदेश जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

800 से अधिक कोरोना के सक्रिय मामले
बढ़ते मामलों को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर एक बार फिर से मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही सरकारी संस्थानों में मास्क के बिना प्रवेश वर्जित होगा। अकेले गुरुग्राम जिले में 800 से अधिक सक्रिय मामले हैं। इसमें बुजुर्ग और दीर्घकालीन बीमारियों से पीड़ित सर्वाधिक हैं। अस्पताल में पहले से भर्ती मामले भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।
--
सब वेरिएंट एक्सबीबी 1.16 संक्रमण विस्तार का कारण
कोरोना का नया वेरिएंट संक्रमण विस्तार का कारण है। ओमिक्रॉन के बाद अब एक्सबीबी 1.16 नाम का सब वेरिएंट संक्रमित मामलों में पाया जा रहा है। हालांकि विशेषज्ञ बुजुर्ग, गर्भवती और बच्चों को ही अधिक सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। कोविड प्रभारी डॉ. जय प्रकाश का कहना है कि घबराए बगैर कोविड नियमों का पालन करना मददगार होगा। साथ ही लोग पूर्व में फैले कोरोना संक्रमण और कोविड वैक्सीन के बाद प्रतिरक्षा क्षमता विकसित कर चुके हैं। संक्रमितों की मौत का कारण केवल कोरोना नहीं है। दीर्घकालीन बीमारियों से पीड़ित संक्रमित होकर जान गंवा रहे हैं। इन दिनों में मात्र कोरोना संक्रमित मरीज में घातक परिणाम नहीं दिखे।
--
कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अस्पताल जैसी संवेदनशील जगहों पर मास्क अनिवार्य किया गया है। अस्पताल में बगैर मास्क प्रवेश वर्जित होगा। साथ ही कोरोना से लड़ने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।

- डॉ विरेंद्र यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
--
जिले में दो दिन कोरोना से निपटने की तैयारी परखी जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर कोरोना के लिए जारी दिशा-निर्देश की पालना न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जिला स्तरीय बैठक में नदारद रहे 17 अस्पतालों को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। -
विश्राम कुमार मीण, एडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed