फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New courses started in three government colleges, but seats not filled

Gurugram News: तीन सरकारी कॉलेजों में नए कोर्स शुरू, पर नहीं भरी सीटें

Mon, 01 Jun 2026 05:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
New courses started in three government colleges, but seats not filled
तिगांव के राजकीय महाविद्यालय ने की समय बढ़ाने की मांग, अन्य भी जल्द कर सकते है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा राज्य शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले के तीन राजकीय कॉलेजों में 25 मई को रोजगारपरक कई नए कोर्स शुरू करने की मंजूरी दी थी। हालांकि, कोर्स की घोषणा काफी देरी से होने के कारण तीनों ही कॉलेजों में नाम मात्र के ही आवेदन आए हैं। इसको लेकर महाविद्यालयों ने पत्र लिखकर दाखिले के लिए तिथि आगे बढ़ाने की मांग करनी शुरू कर दी है। तिगांव के राजकीय महाविद्यालय की ओर से सोमवार को ही इसके लिए आवेदन किया है। अन्य कॉलेज भी ऐृसा जल्द कर सकते है।
महाविद्यालय की प्राचार्या संध्या सूद ने बताया कि बीएससी लाइफ साइंस विद बायोटेक्नोलॉजी कोर्स को शुरू करने की मंजूरी मिली थी। इनमें 40 सीटें तय की गई थी, पर देरी से इसकी जानकारी मिलने के कारण एक तिहाई सीटों पर ही आवेदन आए हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से छात्रों को अभी इसकी जानकारी ही नहीं है। ऐसे में एक माह का समय इतनी सीटों को भरने के लिए पर्याप्त होता, इसके लिए मांग कर दी गई है। इसके अलावा खेड़ी गुजरान और नचौली के राजकीय कॉलेजों में जल्द ही यह प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। उच्चतर जिला शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि पंजीकरण बंद हो चुके हैं। ऐसे में उन्हें उच्च अधिकारियों से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन


इन कॉलेजों में शुरू हुए थे नए कोर्स

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार जिले के राजकीय महाविद्यालय, खेड़ी गुजरान में बीएससी लाइफ साइंस विद बायोटेक्नोलॉजी का नया कोर्स शुरू किया था। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय, नचौली में एमसीए और एमए इतिहास के कोर्स मिले थे।। वहीं, तिगांव में बीएससी लाइफ साइंस विद बायोटेक्नोलॉजी कोर्स शुरू हुए थे। सभी कोर्सों में 40-40 सीटें निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed