फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New activity book will be used in government schools of Gurugram

Gurugram News: गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों में नई गतिविधि पुस्तिका से होगी पढ़ाई

Mon, 06 Jul 2026 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
New activity book will be used in government schools of Gurugram
बुनियादी पढ़ाई होगी मजबूत, खेल खेल में सीखेंगें विद्यार्थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों में बालवाटिका-3 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई और अधिक रोचक बनाई जाएगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद ने इसके लिए नई गतिविधि पुस्तिका और शिक्षक मार्गदर्शिका तैयार की है। इस पुस्तिका के माध्य से शिक्षक बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई कराएंगे, ताकि वे आसानी से सीख सकें और पढ़ाई में रुचि लें।

गतिविधि पुस्तिका में भाषा, गणित, कहानी, गीत, योग, समूह गतिविधियां और खेल आधारित शिक्षण को शामिल किया गया है। इसके अलावा बच्चों को संख्या पहचान, गिनती, आकृतियों की पहचान और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नई चीजें सिखाई जाएंगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाना और शिक्षा के माहौल को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन




विद्यार्थियों को पढ़ने में होगी आसानी
नई पुस्तिका से बच्चों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल, सोच, रचनात्मकता और अनुशासन का विकास होगा। साथ ही शिक्षक भी गतिविधियों के माध्यम से आसानी से यह समझ सकेंगे कि बच्चे कितना सीख रहे हैं और उन्हें किस विषय में अधिक मदद की जरूरत है। यह गतिविधि पुस्तिका जिले के सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में लागू की जाएगी। इससे शुरुआती कक्षाओं के बच्चों की बुनियादी पढ़ाई मजबूत होगी और उन्हें आगे की कक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed