फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New 30-bed ward started in Civil Hospital, Dengue ward shifted from basement

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में 30 बेड का नया वार्ड शुरू, डेंगू वार्ड बेसमेंट से शिफ्ट

Sat, 12 Jul 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
New 30-bed ward started in Civil Hospital, Dengue ward shifted from basement

विज्ञापन
- अस्पताल के बेसमेंट में सीलन से डेंगू वार्ड में आ रहा है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल में पहली मंजिल पर 30 बेड का नया वार्ड शुरू किया गया है। यह कदम अस्पताल के बेसमेंट में लंबे समय से चल रही पानी रिसाव की समस्या के चलते उठाया गया है। अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में पानी घुसने के कारण मरीजों को अस्थायी रूप से पहली मंजिल पर बनाए गए नए वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, बेसमेंट में मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। दो महीने के अंदर वहां स्थित वार्ड को दोबारा शुरू किया जा सकेगा। जब तक मरम्मत का काम पूरा नहीं होता, तब तक डेंगू और बुखार के मरीजों का इलाज नए वार्ड में ही किया जाएगा। बुखार के अलावा फिलहाल नए वार्ड में सामान्य मरीजों का भी इलाज जारी है। सितंबर तक सभी मरीज ऊपर की मंजिल पर ही भर्ती किए जाएंगे। अस्पताल के बेसमेंट में विंग, स्क्रीनिंग कक्ष, मित्रता क्लीनिक व रिकार्ड रूम में पानी आने से सेवाएं प्रभावित हो गई थीं।
विज्ञापन

अगले दो महीने तक अस्पताल के बेसमेंट में इलाज नहीं किया जाएगा, अस्थायी समाधान के लिए पहली मंजिल पर बने 30 बेड के वार्ड में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। - डॉ. लोकवीर, पीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed